​छठ पूजा के दिन स्थानीय अवकाश, ददरी मेला का अवकाश निरस्त 

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने छठ त्योहार के दिन 26 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. विभिन्न विभागों के कार्मिकों की मांग पर ददरी मेला स्थानीय अवकाश की जगह पर छठ त्योहार का अवकाश दिया गया है. जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनाव व ददरी मेले को देखते हुए 6 नवम्बर दिन सोमवार के ददरी मेला स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए उस दिन सभी शिक्षण संस्थान व कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं.