Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ​द्वाबा वासियों के बीच बहुचर्चित सड़क पर शुरू हुआ लेपन कार्य
  • Uncategorised

​द्वाबा वासियों के बीच बहुचर्चित सड़क पर शुरू हुआ लेपन कार्य

घपले-घोटालों
General Desk 30 August, 2017 1 minute read
abf6d602-150b-43a8-89bd-0b6

बैरिया (बलिया)। बैरिया विधान सभा क्षेत्र के बहुचर्चित व अभिशप्त मानी जाने वाली सड़क पर मंगलवार से एक बार पुनः लेपन कार्य शुरू किया गया है. जबकि हो रहे कार्य को भी लोग सन्तोष जनक नहीं मान रहे है. पूर्व की भांति इसमें मानक के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है. गौर तलब है कि बैरिया बढ़ैया टोला से निकल कर सुदामा सिंह शिक्षक के घर होते हुये तहसील व मिश्र की मठिया को जोड़ने वाली सड़क द्वाबा वासियों में अभिशप्त सड़क मानी जाती है. यद्यपि कि रानीगंज व बैरिया से तहसील व उधर आगे के गांवो तक जाने के लिये यह सार्टकट मार्ग है. अभिशप्त करार दिये जाने के पीछे वजह यह है कि लगभग दो दशक पूर्व तत्कालीन विधायक विक्रमा सिंह के कार्यकाल में इस सड़क के लिये धन स्वीकृत हुआ. गिट्टी डालने का काम शुरू ही हुआ कि तत्कालीन सरकार चली गयी. गिट्टी डालकर ठेकेदार काम बन्द कर दिये. इस बीच के समय मे किसी ने इस सड़क के बारे में कोई काम नही किया. यह सड़क उदाहरण ही बन कर रह गयी. इस रास्ते लोगों का आना-जाना भी बहुत कह हो गया. लोग इसके निर्माण की मांग करते रहे. लेकिन किसी भी विधायक ने इस पर पहल नहीं किया. बहुत साल बाद सपा शासनकाल में तत्कालीन विधायक जयप्रकाश अंचल ने इसे गम्भीरता से लिया और इसके लिये धन स्वीकृत कराया तथा इसी वर्ष के 3 जनवरी 2017 को शिलान्यास भी कर दिया. तब तक चुनाव होने लगा. नयी भाजपा सरकार के गठन के बाद अभी काम शुरू ही हुआ था कि विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह इस सड़क की जांच करने पहुंचे. गुणवत्ता में कमी व मानक की अनदेखी का आरोप जड़ते हुये काम रोक कर जिम्मेदार अधिकारियों  को जांच करने का आदेश जारी किये. इसके ठीक अगले दिन से ही काम शुरू हो गया. जैसे तैसे, जल्दी-जल्दी सड़क पूरा कर दिया गया. इसके बाद से द्वाबा में यह सड़क मानक के उल्लंघन का उदाहरण बन गयी. वजह सड़क पर पड़ी छर्रियों व तारकोल का कोई ताल मेल ही नहीं  था. पैदल चलने पर भी गिट्टी व छर्री इधर उधर बिखर जाने लगा. इस रास्ते गुजर कर लोग मौजूदा सरकार के कार्यों की गुणवत्ता का उदाहरण इसी सड़क को बताने लगे. सपा के बैरिया विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव व महा सचिव निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार पिछली सपा सरकार की योजनाओ और स्वीकृत धन से कार्य करा कर अपनी पीठ तो थपथपा रही है.  लेकिन काम कैसा हो रहा है यह तो इस सरकार का दायित्व है.  उदाहरण स्वरूप बैरिया तहसील- बढैया टोला सडक को  देख लें . धन देने के बाद अब इसके निर्माण के गुणवत्ता का दायित्व तो भाजपा सरकार व उसके जनप्रतिनिधियों का ही है. ऐसी बातों के चलते यह मार्ग एक उदाहरण बन गया. लगभग हर लोग यही सड़क दिखा कर व्यंग करना शुरू कर दिये. लगभग दो माह बाद इस सड़क पर फिर से छर्री व तारकोल डाल कर रोलर चलाया जा रहा है. बावजूद लोग अब भी इसकी गुणवत्ता पर ऊँगली  उठा रहे हैं, और बन्दरबांट का आरोप लगा रहे हैं .

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: जांच अधिकारी के सामने ही पक्ष-विपक्ष में तनातनी
Next: भैंस खोल कर चोर पिकप पर लाद कर ले भागे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.