अधिकारियों को हिदायत! विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘दृष्टि’ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

बैठक में ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा लोक शिकायत विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

एमएलसी ने अधिकारियों को विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव रखे।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में माननीय विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.