Skip to content
9 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में हीट वेव को लेकर अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने जारी किए बचाव संबंधी दिशा-निर्देश
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में हीट वेव को लेकर अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने जारी किए बचाव संबंधी दिशा-निर्देश

भीषण गर्मी से आमजन परेशान है वहीं जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आमजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं
General Desk 22 May, 2026 1 minute read
Ballia - condition is miserable due to heat, temperature reached 44 degrees Celsius.

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. भीषण गर्मी से आमजन परेशान है वहीं जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित लू (हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आमजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करें।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जब किसी क्षेत्र का तापमान लगातार तीन दिनों तक सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस या अधिक बना रहता है, तो उसे लू अथवा हीट वेव कहा जाता है। वहीं विश्व मौसम संगठन के अनुसार यदि तापमान लगातार पांच दिनों तक सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहे या दो दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहे, तो उसे हीट वेव माना जाता है।

एडीएम ने बताया कि 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक देर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर खतरा और बढ़ जाता है। शराब सेवन करने वाले, हृदय रोगी, मधुमेह के मरीज, बुजुर्ग एवं मोटापे से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण गर्म और लाल त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सांस लेने में तेजी, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी जैसा महसूस होना, भ्रम की स्थिति तथा पेशाब कम होना हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है।

उन्होंने ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान पानी साथ रखने तथा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

खुले में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को सिर और शरीर को ढककर रखने तथा बीच-बीच में आराम करने की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या न करें

प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने, भारी एवं गहरे रंग के कपड़े न पहनने तथा अधिक गर्मी में कठिन श्रम कार्य न करने को कहा गया है। इसके अलावा बासी भोजन, संक्रमित खाद्य पदार्थ, शराब, अधिक चाय और कॉफी से परहेज करने की भी अपील की गई है। उन्होंने कहा कि हीट वेव की स्थिति गंभीर हो सकती है और इससे जान का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भीषण गर्मी लू लू से बचाव हीट वेव

Post navigation

Previous: Ballia-मेडिकल बाईपास निर्माण कार्य शुरू,  34 करोड़ की लागत से बनेगी 2.41 किमी सड़क
Next: अधिकारियों को हिदायत! विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

ये भी पढ़ें

Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026
Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

You may have missed

Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026
Sikandarpur Dharna
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

General Desk 8 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.