Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • लोहिया मार्केट का अधूरे काम को पूरा कराने की पहल शुरू
  • Uncategorised

लोहिया मार्केट का अधूरे काम को पूरा कराने की पहल शुरू

शहर में मल्टीनेशनल पार्किंग बनाने पर भी जोर
General Desk 15 April, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

जिलाधिकारी व सदर विधायक ने निरीक्षण किया, करेंगे मिलकर प्रयास

शहर में मल्टीनेशनल पार्किंग बनाने पर भी जोर

बलिया। लोहिया मार्केट के अधूरे कार्य को पूरा कर उसे जल्द चालू करने कवायद एक बार फिर शुरू हो गयी है. इसके लिए सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने विशेष प्रयास शुरू किया है. विधायक व डीएम ने रविवार को मार्केट में पहुंचकर वर्तमान स्थिति को देखा. चर्चा के बाद यह तय हुआ कि अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए तत्काल जरूरी कार्यवाही कर धनराशि मंगाई जाएगी. धन के आते ही अधूरे काम को पूरा करके दुकानें आवंटित कर दी जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के हिसाब से यह काफी उपयोगी साबित होगा. एक छत के नीचे हर चीज यहां आसानी से उपलब्ध हो सकती है. जिलाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि मार्केट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग भी हो तो बेहतर होगा. जिलाधिकारी की रूचि देख वहां मौजूद व्यापारियों में मार्केट के शुरू होने की आस जग गयी और वे काफी खुश नजर आ रहे थे.
जिलाधिकारी व विधायक ने रामलीला मैदान का भी जायजा लिया. जिलाधिकारी ने वहां अंडरग्राउण्ड मल्टीलेवर पार्किंग बनाने के लिए उचित जगह होने की सम्भावना बताई. कहा कि इससे शहर में बाजार जाने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में सुविधा होगी. विधायक ने कहा कि रामलीला मैदान को बेहतर स्वरूप देने के प्रयास किया जा रहा है.
गंगा में जाने से रोकेंगे शहर का गंदा पानी

विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने भ्रमण के दौरान इस बात पर गहन विचार विमर्श किया कि शहर के गंदे पानी को गंगा नदी में जाने से रोका जाए. इसके लिए यह तय किया गया कि ऐसी एक योजना बने जिसके द्वारा महावीर घाट के गायत्री पीठ के सामने पुल पर चाबी गेट लगाया जाए. शहर के गंदे पानी को वहीं पर मोड़ कर ददरी मेले के किनारे वाले नाले की तरफ भेजा जाए, ताकि उस पानी से उधर के खेतों की सिंचाई भी हो सके. इससे शहर का गंदा पानी गंगा में जाने से रोका जा सकेगा. वहीं बाढ़ के समय में वह चाबी गेट बंद हो जाएगा जिससे गंगा का पानी कटहल नाला होते हुए सुरहा ताल में चला जाएगा. कटहल नाले को भी साफ कराने के पर चर्चा हुई. सिंचाई विभग के अधिशासी अभियंता को जरूरी निर्देश दिए गए. इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी भी मौजूद थे.
–
पाॅलिटेक्निक के पास खतरनाक पतली सड़क हो सकती है चौड़ी

पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास बहादुरपुर की तरफ जाने वाली बेहद पतली व खतरनाक सड़क को विधायक व डीएम ने जायजा लिया. विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिलाधिकारी को पाॅलिटेक्निक व सेंट्रल बेयर हाउस के बीच की पतली सड़क को दिखाते हुए बताया कि यह सड़क चोरी, छिनैती व छेड़खानी के लिहाज से काफी खतरनाक हो गयी है. यह सड़क काफी पतली है जिससे दो वाहन एक साथ गुजर नहीं सकते हैं. जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस पर विचार कर चौड़ी करने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि इस सड़क के चौड़ी हो जाने से बलिया-बांसडीह रोड पर पाॅलिटेक्निक के पास से बलिया-सिकंदरपुर रोड पर बहादुरपुर तक आने-जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा.

Related

Tags: जल निकासी डीएम बलिया राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी लोहिया मार्केट

Post navigation

Previous: सुरहा ताल से जुड़ी सभी ड्रेन की होगी सफाई, आसानी से निकलेगा ताल का पानी
Next: ब्राम्हणों के ज्ञान से धर्म की होती है रक्षा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.