Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सादगी, हर्षोल्लास और आकर्षक ढंग से मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस : जिलाधिकारी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सादगी, हर्षोल्लास और आकर्षक ढंग से मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस : जिलाधिकारी

14 व 15 अगस्त की दरम्यानी रात में सभी सरकारी कार्यालय भवनों, अन्य इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाएगा. 
News Desk 14 August, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए परंपरागत रूप से सादगी, हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा.

इससे पहले 14 व 15 अगस्त की दरम्यानी रात में सभी सरकारी कार्यालय भवनों, अन्य इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने को प्रेरित किया है. कहा है कि शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाने के लिए इस अवसर पर लोगों को प्रेरित और जागरूक किया जाए. बताया कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष मानव श्रृंखला कहीं नहीं बनाई जाएगी.

विद्यालयों में छात्रों को नहीं बुलाया जाए

डीएम ने कहा है कि विद्यालयों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हो. ध्यान रहे कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों को नहीं बुलाया जाए. उनको ऑनलाइन तरीके से स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर देशभक्तों, अमर बलिदानी एवं महापुरुषों के जीवन संघर्ष के बारे में बताया जाए. स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाए. शहीद हुए देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाएं.

शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के साथ शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देने से संबंधित कार्यक्रम हो. इस महामारी का दौर में सभा करना उचित नहीं होगा.

कोरोना योद्धाओं को कर सकते हैं आमंत्रित

जिलाधिकारी ने कहा है कि इस अवसर पर यही उचित होगा कि कोविड-19 के योद्धाओं जैसे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों को ऑनलाइन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए. कोरोना से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है. प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के संदेश का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए. इसके लिए विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए.

आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता नई पीढ़ी का दायित्व

जिलाधिकारी ने कहा है कि स्वाधीनता की वर्षगांठ पर लोगों को यह याद दिलाया जाए कि हमारे अनगिनत देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके अपना सब कुछ न्योछावर कर के राजनीतिक स्वाधीनता हासिल की थी. उसकी रक्षा करते हुए आर्थिक और सामाजिक स्वाधीनता लाने का दायित्व विशेष तौर पर नई पीढ़ी पर है. महापुरुषों के कार्यों का भी आदरपूर्वक स्मरण किया जाए, ताकि समाज में इंसान और इंसानियत की अहमियत बढ़े. राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया जाए.

Related

Tags: बलिया विद्यार्थी स्कूल स्वतंत्रता दिवस

Post navigation

Previous: 56 गाँवों की लगभग 85,000 की आबादी सांसत में
Next: निमोनिया से बचाव के लिए अब लगाया जायेगा पीसीवी का टीका

ये भी पढ़ें

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.