Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • बांसडीह में 1.33 करोड़ रुपए लागत से सड़क, नाली निर्माण और विभिन्न योजनाओं पर होगा काम
  • Front Page
  • बांसडीह

बांसडीह में 1.33 करोड़ रुपए लागत से सड़क, नाली निर्माण और विभिन्न योजनाओं पर होगा काम

बेहतर सड़कों, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की नई शुरूआत होने जा रही है
General Desk 12 January, 2026 1 minute read
napa chairman suneel

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह, बलिया. बेहतर सड़कों, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की नई शुरूआत होने जा रही है। करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से कच्ची गलियों की जगह मजबूत सड़कें, बरसात में लबालब भरने वाली नालियों की जगह कवर्ड नालियां और अंधेरे कोनों की जगह रोशनी का इंतजाम होने वाला है।

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कस्बे के विभिन्न वार्डों में सुगम यातायात और बेहतर जल निकासी को लेकर 25 से अधिक विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश था कि—बांसडीह के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

चेयरमैन सुनील कुमार सिंह कहते हैं कि वर्ष 2026 नगर के विकास को समर्पित रहेगा। शासन को भेजे जा रहे प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलते ही विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। हालांकि वह उन सवालों को टाल गए कि आखिर जब कार्यकाल पूरा होने को है और पंचायत चुनाव नजदीक हैं तभी यह तेजी क्यों दिख रही है, पहले क्यों नहीं हुई।

बहरहाल, उन्होंने बताया कि बांसडीह नगर पंचायत का सीमा विस्तार भी लोगों के दिलों से जुड़ा मुद्दा है। पिंडहरा, शाहपुर और नकहरा तिवारी को नगर सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव शासन के पटल पर है। अगर पंचायत चुनाव समय पर हुए तो सीमित कार्यकाल मिलेगा, और अगर चुनाव टले तो यह अवसर भी हाथ से निकल सकता है। फिर भी उम्मीद कायम है कि शासन जल्द इस पर संज्ञान लेगा और बांसडीह का दायरा और विकास दोनों बढ़ेंगे।

2026 में बांसडीह के सपनों को पंख देने वाले प्रस्तावित विकास कार्य

बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे का संपूर्ण सुंदरीकरण—आस्था और सौंदर्य का संगम

बांसडीह–सहतवार मार्ग पर डीलक्स सामुदायिक शौचालय—स्वच्छता की मजबूत पहल

नगर पंचायत का निजी शेल्टर होम (रैन बसेरा)—जरूरतमंदों के लिए सहारा

स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थायी दुकानें—रोजगार को सम्मान

नगर पंचायत कार्यालय भवन—व्यवस्था को मजबूती

छात्रों के लिए निःशुल्क ई-लर्निंग लाइब्रेरी—भविष्य की नींव

नगर भर में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था—सुरक्षा और सुकून

युवाओं के लिए निःशुल्क ओपन जिम—सेहत और जोश

कांशीराम आवास से यूनियन बैंक तक सड़क व प्रकाश—राहत की राह

आंबेडकर तिराहे का सुंदरीकरण व हाई मास्ट लाइट—नगर की नई पहचान

वार्ड 14 में श्मशान घाट निर्माण पूर्ण—सम्मानजनक अंतिम विदाई

इलाहाबाद बैंक रोड की पानी टंकी का जीर्णोद्धार—शुद्ध पेयजल की गारंटी

दीपू चौबे के मकान से सप्तर्षि द्वार तक सीसी रोड—मजबूत और सुसज्जित मार्ग

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र

Post navigation

Previous: Ballia- रसड़ा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Next: दादा की पुण्यतिथि पर पोते अनूप सिंह ने किया कॉपी-कलम और पौधों का वितरण

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.