Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • CRIME डायरी
  • Jobs For You
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा अब कुछ ही घंटे में प्रारंभ हो जाएगी जनपद के 17 थाना क्षेत्र में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन केदो पर परीक्षार्थियों का प्रवेश 8:00 बजे प्रारंभ हो गया है जो 9:30 बजे तक चलेगा.
Central Desk 17 February, 2024 1 minute read
In Ballia, recovery of Rs 8.99 lakh on the pretext of passing police constable recruitment exam, police arrested
बलिया में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 8.99 लाख की वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से के के पाठक 

बलिया. पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा अब कुछ ही घंटे में प्रारंभ हो जाएगी जनपद के 17 थाना क्षेत्र में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन केदो पर परीक्षार्थियों का प्रवेश 8:00 बजे प्रारंभ हो गया है जो 9:30 बजे तक चलेगा.

10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न होगी परीक्षा केदो पर तथा आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

उधर पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को पास कराने का झांसा देकर पैसा वसूल करने वाले वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति के पास से अभ्यर्थियों के 16 अदद प्रवेश पत्र, 12 अदद मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, 04 अदद स्वयं के फर्जी आधार कार्ड, एक अदद मोबाइल स्क्रीन टच आई. फोन 13 एप्पल तथा एक अदद लेखबद्ध डायरी बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा  ने इस आशय का संदेश प्रसारित करके तथा प्रेस को जारी करके परीक्षार्थियों को अलर्ट किया था कि इस प्रकार की घटनाएं जनपद में हो सकती हैं परीक्षार्थी किसी प्रकार के लालच और बहकावे में ना आवे इसके बावजूद इस प्रकार की घटना घटित हुई इस प्रकार की अन्य घटनाओं पर भी पुलिस सतर्क है और हर बिंदुओं को तलाश रही है.

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकल विहिन कराने तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने की पूरी तैयारी की गई है. सर्विलांस,एसओजी,साइबर सेल, अभिसूचना इकाई द्वारा लगातार सूचना संकलित करते हुये सोशल मीडिया सेल द्वारा सतर्क दृष्टि बनाए हुए है.

इसी बीच रसड़ा पुलिस को शुक्रवार 16 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस भर्ती परीक्षा में एक व्यक्ति जिसका नाम सलीम अन्सारी पुत्र नईमुद्दीन अन्सारी निवासी म0 नं0 227 वार्ड नं. 21 उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया है, जो कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झाँसा देकर वसूली करने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धनार्जन कर रहा है तथा एडवांस वसूलने की फिराक में है.

सूचना पर रसड़ा पुलिस टीम द्वारा मय फोर्स के साथ टीम गठित कर कोटवारी मोड़ से करीब 50 कदम आगे बलिया मार्ग पर अन्सारी इण्टर प्राइजेज दुकान पर दबिश दिया गया, जहाँ से एक व्यक्ति जो पुलिस टीम को देखकर भागना चाहा उसे पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया. नाम पता पूछने पर अपना नाम सलीम अन्सारी पुत्र नईमुद्दीन अन्सारी निवासी म0नं0 227 वार्ड नं. 21 उत्तर पट्टी थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया.

तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के 16 अदद प्रवेश पत्र,12 अदद मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, 04 अदद स्वयं के फर्जी आधार कार्ड, एक अदद मोबाइल स्क्रीन टच आई. फोन 13 एप्पल तथा एक अदद लेखबद्ध डायरी बरामद किया गया.

पूछने पर बताया कि मैनें वर्तमान में प्रचलित पुलिस भर्ती परीक्षा जो 17 व 18 फरवरी 2024 को होने वाली परीक्षा मे सम्मिलित होने वाले कुछ अभ्यर्थियो को परीक्षा में नकल कराने, पास कराने, भर्ती कराने के नाम पर पैसा व उनके सम्बन्धित कागजात लिए गये है.

इसके पहले भी और कई परीक्षाओ मे अभ्यर्थियो को धोखा देकर परीक्षा में पास कराने व भर्ती कराने के नाम पर मेरे द्वारा पैसा लिया गया है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कुछ अभ्यर्थियो से लगभग पाँच लाख उन्चास हजार रूपये* (5,49000 ) लेकर मै अपने बैंक अकाउंट मे जमा किया हूँ तथा लगभग तीन लाख पचास हजार रूपये (3,50,000) नगद लिया था.

इन सब लोगो से बचने व अपनी पहचान को छिपाने के लिए अपने कई फर्जी आधार कार्ड बनवाये थे जो हमारे पास से बरामद कर लिया गया है.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि. बाँके बहादुर सिह थाना रसड़ा, हे0का0 रामपति यादव थाना रसड़ा, का0 त्रिवेन्द्र सिह थाना रसड़ा, नीलेश यादव थाना रसड़ा शामिल रहे.

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज मोबाइल रसड़ा

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 16 February 2024
Next: देखिये कपिल शर्मा की सुपर डुपर हिट फिल्म “किस किस को प्यार करूं” का भोजपुरी रिमेक

ये भी पढ़ें

Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.