हाईटेंशन करेंट की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा

गाजीपुर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी तथा तीन झुलस गए. झुलसे तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरताली गांव में शुक्रवार की दोपहर में हुई.

बताया जाता है कि बबेड़ी ग्राम निवासी मुन्‍नीलाल (45) तथा सकरताली गांव निवासी सुनेश यादव (21) , श्रीकांत (22), धनंजय (16) पुत्र जयप्रकाश कुंए से पंपसेट का पाईप निकाल रहे थे. उसी हाथ से पाइप फिसल गया, जो हाईटेंशन तार पर गिर गया और उसमें करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर चारों झुलस गए. उन्‍हे उपचार के लिए जिला अस्‍पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान मुन्‍नीलाल की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी, जिसने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.