Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • हार्टमनपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन
  • Uncategorised

हार्टमनपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं के द्वारा अश्रु पूरित नयनों से कक्षा 12 के सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी.
News Desk 27 February, 2017

गाजीपुर। हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं के द्वारा अश्रु पूरित नयनों से कक्षा 12 के सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने बहुत ही मार्मिक विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी छात्र छात्राओं एवं सभी गुरुजनों की आंखों को नम कर दिया.

इस मौके पर कक्षा बारह के छात्र छात्राओं ने मंच से अपने अनुभव को बखूबी व्यक्त किया. सभी ने अपने प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर एवं सभी शिक्षकों से मिले ज्ञान अनुशासन प्यार एवम संस्कार को व्यक्त किया. अपने संबोधन में शिक्षक प्रभाकरमणि त्रिपाठी ने कहा की यह तो सृष्टि का नियम है, जो आता है वह जाता है. सच में यह दिन हमें बहुत ही कष्ट देता है, क्योंकि इस दिन हमसे हम सभी के प्रिय सभी छात्र विदा लेते हैं. हम सभी शिक्षकों सभी बच्चों को अनुशासित एवं शिक्षित बनाने की पूरी कोशिश की है और आशा करते हैं कि आप सभी यहां से बाहर निकल कर हम सभी गुरुजनों का इस विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेंगे. आपने दो पंक्ति में चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमां बच्चा बच्चा राम है, कै साथ अपनी शुभकामनाएं दी.

विदाई समारोह में अपने आशीर्वचन में प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा की विद्यालय एक बाग की तरह है, जिसमें सभी गुरुजन माली की तरह है और सभी छात्र छात्राएं विभिन्न रूपों के पुष्प की तरह हैं. हम सभी ने अपनी मेहनत से आप सभी को अनुशासन रूपी जल शिक्षा रूपी खाद एवं प्यार व स्नेह की छत्र छाया में वर्षों की मेहनत से तैयार किया है. जब आप सब यहां से बाहर जाकर कुछ अच्छा कार्य करेगें तो निश्चित रूप से हम लोगों को कितनी खुशी मिलेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. एक दार्शनिक के अंदाज में फादर पी विक्टर ने जब छात्र छात्राओं से कहा की जब आप खुश रहते हैं तो आपकी जिंदगी बेहतर है, लेकिन जब आपसे लोग खुश रहते है तो आपकी जिंदगी बेहतरीन होती है. अगर कभी हम सभी में से किसी ने आपको डांटने का काम किया है तो उसके पीछे आपके प्रति गुरुजन का स्नेह एवं आपके भविष्य कि चिंता के अलावा और कोई मंशा नही थी.

अंत मे फादर विक्टर ने कक्षा बारह के सभी छात्र छात्राओं से कहा की आपमें अच्छाइयों के साथ कोई न कोई बुराई भी अवश्य है. आप सभी अपने दिल पर हाथ रखकर अपनी एक बुराई को कागज पर लिख कर मुझे दें. सभी छात्र छात्राओं ने कागज पर लिख कर फादर को दिया, जिसे सबके सामने फादर ने अग्नि के हवाले करा दिया. अन्त में फादर पी विक्टर ने सभी को अपना आशीर्वाद एवम अपनी शुभकामनाएं व्यक्त  की. कार्यक्रम के अंत में फादर पी विक्टर ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई और विश्वास व्यक्त किया कि अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करने का कार्य करेंगे.

इस मौके पर अनिल मिश्रा, उदय कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, अजीत कुमार, प्रेम कुमार, सीडी जान, श्री राम, सत्येन्द्र पाण्डेय, दिनेश पाठक, सत्यप्रकाश, महात्मा प्रसाद, अरविन्द भारती, राकेश जोसफ, शुभनरायण यादव, राजेश कुशवाहा,ईशरत अतिया, स्वर्ण लता, फादर विमलन, विरेन्द्र यादव, अरविन्द राय, सिस्टर अंशु, हेलेन ,माया कुशवाहा, संध्या राय, गीता, पुर्णमासी, प्रेम शंकर ,समेत सभी शिक्षक स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रही.

Tags: हार्टमनपुर

Post navigation

Previous: कुतुबपुर में शराब दुकान को लेकर ठनी
Next: करंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शेरू

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.