उभांव थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती

बेल्थरारोड, बलिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उभांव थाना परिसर में शनिवार को सुबह बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई.

इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और तथा सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई. तत्पश्चात सभी पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर, स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ ली. सबसे बड़ी बात की क्षेत्र में पिछले 30 घंटों से लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी पानी में भीगते हुए पुलिसकर्मियों ने गांधी जयंती मनाया.

(बेल्थरा रोड से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE