यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन, शोक

live blog news update breaking

यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन, शोक

बलिया. पूर्वांचल के कद्दावर नेता उत्तर प्रदेश सरकार में 5 बार मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी के निधन पर जिला समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय तिवारी जी पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय एवं जमीन से जुड़े व्यक्ति थे.पक्ष के पहाड़ स्व.तिवारी जी का एक दौर ऐसा भी रहा जब प्रदेश की राजनीति इनके इर्द गिर्द ही रहती थीं.

जनपद बलिया से भी उनका खासा लगाव था. उनके निधन से पूर्वांचल के राजनीति में एक बहुत बड़ी रिक्ति आई है जिसकी भरपाई आने वाले समय में जल्द दिखाई नहीं दे रहा.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट