Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अनन्य सहयोगी रहे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव का निधन
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अनन्य सहयोगी रहे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव का निधन

Central Desk 1 September, 2021
IMG-20210901-WA0023

जौनपुर. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर के अति करीबी रहे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव का 92 साल की उम्र में उनके मियांपुर (जौनपुर) स्थित आवास पर हृदयाघात के चलते निधन हो गया. उनके निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तक एवं राजनैतिक साथियों का जमावड़ा उनके आवास मियांपुर पर लग गया है.

ओमप्रकाश श्रीवास्तव अपने राजनैतिक जीवन में तमाम उतार चढ़ाव देखते हुए बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने वाले सर्वग्राही नेता के रूप में जाने जाते रहे है.

श्रीवास्तव सन् 1991 में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के रूप में सरकार का हिस्सा रहे. पहली बार सन् 1974 में विधायक चुने गये थे, इसके बाद 1990 में एमएलसी बनाये गये फिर मंत्री पद का गुरूत्तर दायित्व निभाया. श्रीवास्तव चूंकि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अति नजदीक थे. इसीलिए इन्हें उत्तर प्रदेश में सजपा का प्रदेश अध्यक्ष एवं बाद में जनता पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी और बड़ी ही सफलता और शिद्दत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया था.

यहां बता दें कि अपने स्वास्थ्य के कारणों और वर्तमान राजनैतिक परिवेश में खुद को न ढाल पाने के चलते सक्रिय राजनीति से दूर हो गये थे लेकिन समाजवाद के चिन्तक के रूप में अपने संदेश से समाज के दिशा देते रहे है. आज प्रातः काल के समय अचानक सीने दर्द उठा और इस दुनिया को अलविदा कहते हुए गोलोक वासी हो गये है.

उनकी निधन की खबर वायरल होते ही उनके राजनैतिक साथी एवं दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर सिंह, बाल कल्याण बोर्ड के सदस्य विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, ठाकुर प्रसाद राय, कृष्ण कुमार, जीवन शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, दुष्यंत सिंह, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया , इन्द्रसेन श्रीवास्तव, आदि बड़ी संख्या में जनपद वासी उनके शहरी आवास मियांपुर पर पहुंच कर शोक संवेदनायें व्यक्त की और ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी के निधन को जनपद की राजनीति में अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि इनके निधन से अब जनपद के अन्दर सही मायने में समाजवाद की अलख जगाने वाला कोई कद्दावर नेता नहीं रहा है. ओम प्रकाश अपने राजनैतिक जीवन में बड़े उतार चढ़ाव देखते हुए बड़ा राजनैतिक कद हासिल किया था और साथ जनपद के सपूत होने का फर्ज भी निभाया था.

यहां बता दें कि ओम प्रकाश श्रीवास्तव मूल रूप से जनपद के विकास खण्ड धर्मापुर क्षेत्र स्थित ग्राम सभा रामपुर जमीन हिसामपुर के मूल निवासी रहे. इनकी शिक्षा दीक्षा गांव से हुई थी. राजनीति में कदम बढ़ाने के साथ ही जनपद मुख्यालय पर अपना आवास बनाया और धीरे धीरे गांव से पूरी तरह से दूर हो गये लेकिन इनके तमाम पट्टी दारान आज भी गांव मे निवास करते है.

Tags: सहयोगी

Post navigation

Previous: रेलवे विद्यालयों में अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होंगे इंटरव्यू
Next: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में खतरा बढ़ा

ये भी पढ़ें

Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.