बलिया भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष का निधन, सिकंदरपुर में मशहूर शायर गुलाम मोहम्मद खान रशीदी का निधन

बलिया. भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 12 के प्रभारी व शहर के गोपाल बिहार कॉलोनी निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है.

उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है. भाजपा नेता अनूप चौबे सहित कई भाजपा नेताओं ने राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

सिकंदरपुर में मशहूर शायर गुलाम मोहम्मद खान रशीदी का निधन

सिकन्दरपुर. मशहूर शायर व पत्रकार नूर-उल-हुदा खान के पिता गुलाम मोहम्मद खान रशीदी का निधन हो गया है. शुक्रवार की शाम अपने पैतृक आवास पर वह दुनिया को अलविदा कह गए, वह इस्लामिक शेरो-शायरी की दुनिया में ‘गैंन मीम रशीदी’ के  नाम से मशहूर थे. वह मूल रूप से बलिया जिले के सिकन्दरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा के निवासी थे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक के साथ सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)