​शीघ्र करें पाठ्यक्रम को डिजिटली लॉक

बलिया । जनपद के उन समस्त शिक्षण संस्थान जिन्होंने अब तक अपना पाठ्यक्रम को डिजिटली लाक नहीं किया है, उनको 30 अगस्त तक डीजिटली लाक करना है, तभी उस संस्था के छात्र छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन हो सकता है. समाज कल्याण अधिकारी आलोक सिंह ने समस्त संबंधित शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया है कि जल्द अपने यहा संचालित पाठ्यक्रमों को डिजिटल लाक कराना सुनिचित करें. ताकि समस्त पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिये आनलाइन आवेदन समय से कर सके. यदि कोई छात्र आवेदन से वंचित होता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी.