Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • द्वाबा के मालवीय स्व.मैनेजर सिंह का हर सपना साकार होगा-दयाशंकर सिंह
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

द्वाबा के मालवीय स्व.मैनेजर सिंह का हर सपना साकार होगा-दयाशंकर सिंह

बैरिया विधायक बोले ;नहीं करने दूंगा सामंतों को स्वर्गीय मैनेजर सिंह के शिक्षण संस्थानों पर कब्जा’
General Desk 29 January, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dayashankar

बैरिया (बलिया). द्वाबा क्षेत्र के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय मैनेजर सिंह की 102वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज परिसर में जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मैनेजर सिंह का सपना था हमारा क्षेत्र खुशहाल रहे। गरीब के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ें, इसके लिए उन्होंने ढाई दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कराई थी।

उनका कहना था कि यह क्रम उनके निधन के बाद रुक गया क्योंकि यहां स्कूल-कॉलेजों पर कब्जा करने की प्रवृत्ति शुरू हो गई लेकिन स्व.मैनेजर सिंह का हर सपना पूरा होगा। उन्होंने लोगों से स्व. मैनेजर सिंह के कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि सदियों में कोई एक व्यक्तित्व स्वर्गीय मैनेजर सिंह जैसा महामानव पैदा होता है। वह फर्श से अर्श तक पहुंचे थे। उनकी हमेशा कोशिश रही कि हमारे क्षेत्र के लोग खुशहाल रहे और इसके लिए उन्होंने जीवन भर कार्य किया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालयों के निर्माण के लिए इस साल प्रदेश सरकार ने 300 करोड़ रुपए दिए हैं, जो उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक है। अगर यहां जमीन मिल जाती है, तो यहां कृषि विज्ञान संस्थान या कृषि महाविद्यालय का निर्माण करा दिया जाएगा। यह दोआबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय मैनेजर सिंह का सपना था कि यहां कृषि विज्ञान संस्थान की स्थापना हो।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि कुछ ऐसे सामंत यहां पैदा हो गये हैं जो दूसरों का स्कूल-कॉलेज लूटने में लगे हैं, किंतु अपने जीते जी किसी को भी स्कूल-कॉलेज नहीं लूटने दूंगा, इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी उसे चुकाने के लिए मैं तैयार हूं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मैनेजर सिंह के पद चिन्हों पर चलना आसान नहीं है किंतु उनके बताए रास्ते पर कुछ कदम भी चला जाए तो क्षेत्र का भला हो जाएगा।
कार्यक्रम को विजय बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अरुण सिंह वंटू, अमित सिंह परमार आदि ने संबोधित किया।
(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: दोआबा बैरिया सुरेंद्र सिंह विधायक स्व.मैनेजर सिंह

Post navigation

Previous: दलित बस्ती में मारपीट और आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में 4 पर केस दर्ज
Next: सहतवार में निर्माण कार्य में मिलीं कमियां, ठेकेदार को नोटिस

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.