Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • टालमटोल जैसी रिपोर्ट नहीं, शिकायतों का हो स्पष्ट निस्तारण
  • Uncategorised

टालमटोल जैसी रिपोर्ट नहीं, शिकायतों का हो स्पष्ट निस्तारण

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश
General Desk 14 September, 2018 1 minute read

नोडल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को चेताया

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश

बलिया। शासन की ओर से भेजे गए जिले के नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की. कई विभाग की प्रगति खराब मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है जनता की शिकायतों का स्थाई समाधान हो. लेकिन समीक्षा में कई ऐसे मामले मिल रहे हैं जिनमें टालमटोल की स्थिति है. कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सकता है. ऐसे मामलों में रुचि लेकर सभी एसडीएम कार्य करें. एंटी भू-माफिया पोर्टल की शिकायत के निस्तारण में भी तेजी लाएं. ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण के कुल 1206 मुकदमों में मात्र छह का निपटारा होने पर आपत्ति जताई. चेताया कि अगले माह तक इसकी प्रगति ठीक हो जानी चाहिए. लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, मंडी समिति, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग समेत कई विभागों को निर्देश दिए कि अपनी विभागीय जमीन से अतिक्रमण को हटवा दें. इसमें पुलिस प्रशासन का खुला सहयोग मिलेगा.
डीआईओएस व स्वास्थ्य विभाग के जेई निर्माण को प्रतिकूल प्रविष्टि

नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने पिछली बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तो कई अधिकारी उनकी समीक्षा में फेल हो गए. डीआईओएस, नपा के अधिशासी अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के जेई निर्माण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा. बेहद खराब प्रगति वाले अधिकारियों को नोडल अधिकारी ने कड़ी डांट पिलाई. डीआईओएस को एक अवमानना नोटिस में एक हप्ते के लिए कोर्ट जाना बताया गया. नोडल अधिकारी ने इसकी बकायदा जांच की तो पाया कि अवमानना सम्बन्धी रिट के लिए नहीं गए हैं. कोर्ट केस के बहाने एक हफ्ते के लिए छुट्टी पर जाने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया. इसी प्रकार चौक से अतिक्रमण नहीं हटाने वह व्यापारियों संग बैठक नहीं करने पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को कड़े निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में 116 भवन निर्माण का कार्य चल रहा है. स्थलीय निरीक्षण नहीं करने व निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने पर जेई निर्माण एके गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा. इसी प्रकार बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से कटिया कनेक्शन वालों पर कारवाई के बाबत पूछताछ की. जवाब से असंतुष्ट होने पर कड़ी चेतावनी दी. गांवों में युद्धस्तर पर निशुल्क कनेक्शन देने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि जले ट्रांसफर 24 घंटे या अधिकतम दो दिन के अंदर बदल दिया जाए. विद्युत आपूर्ति शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दी जाए.
थानों के हवालात हो साफ-सुथरा

नोडल अधिकारी ने थानों पर पर्याप्त साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. विशेष जोर देकर कहा कि थाने की हवालात साफ सुथरी होनी चाहिए. उन्होंने पिछले महीने की बैठक में शस्त्र लाइसेंस रजिस्ट्रेशन का मिलान करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई. इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और सभी सीओ को निर्देश दिया कि शस्त्र लाइसेंस रजिस्टरों का मिलान सुनिश्चित कराएं. उभाव थाने की स्थिति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि निरोधात्मक करवाई की स्थिति बहुत खराब है. जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है. त्योहार रजिस्टर बराबर मेंटेन रखा जाए. गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पिछले तीन महीने में कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई. इस पर कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया.
नरहीं के लापरवाह चिकित्सक पर क्या कार्रवाई हुई ?

नोडल अधिकारी सन्तोष राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर तैनात रहे चिकित्सक डॉ आनंद के दो महीने से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. उस कार्रवाई के बाबत पूछा तो सीएमओ ने बताया कि उनका स्थानांतरण दुबहड़ कर दिया गया है. इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल करते हुए कहा कि स्थानांतरण कोई दंड नहीं हुआ. एसीएमओ ने बताया कि दुबहड़ में नहीं आने का सिलसिला जारी है. नोडल अफसर ने कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा. स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही कत्तई क्षम्य नहीं होगी.

Tags: समीक्षा बैठक

Post navigation

Previous: मोहर्रम त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Next: बलिया की बिटिया मृगेंदु राय होगी लोकसभा चुनाव 2019 की ब्रांड अम्बेसडर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.