Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालयों पर ताला जड़ किया प्रदर्शन, दिया पत्रक
  • Uncategorised

रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालयों पर ताला जड़ किया प्रदर्शन, दिया पत्रक

रोजगार सेवक
General Desk 31 August, 2017 1 minute read

रेवती/रसड़ा/नगरा/बैरिया (बलिया)। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति उ. प्र. के आवाहन पर गुरुवार के दिन रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रेवती विकास खंड कार्यालय पर ताला जड़ दिया.  रोजगार सेवकों ने मांग किया कि मनरेगा योजना लागू होने के बाद नवसृजित व सीमा विस्तार वाली नगर निकायों में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक के पद पर समायोजित किया जाए. प्रदेश के समस्त रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. वित्तीय वर्ष 2016- 17 के प्रारंभ से अब तक लंबित बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाय. मांगे नहीं माने जाने पर 5 सितंबर को प्रदेश के समस्त जनपदीय मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवक जागरूकता रैली, तदोपरांत 12 सितंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवकों की अधिकार रैली में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ होगा. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी. रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन रेवती बीडीओ वीरभानु सिंह को सौंपा. इस अवसर पर मदन यादव, असरफ अंसारी, सन्तोष चौहान, नौशाद, सत्येंद्र यादव, पवन पाठक, शिव कुमार राम, सन्नी सिंह, रेखा देवी,शीला देवी, खलील,बृजेश यादव ,गोविंद राम, राम नारायण, अजीत सिंह, विनय वर्मा आदि रहे. अध्यक्षता राजबलि वर्मा व संचालन राम कुमार मिश्र ने किया.

उधर रसड़ा संवाददाता के अनुसार विकास खण्ड  मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के तत्वधान में रोजगार सेवकों ने अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में ब्लॉक का ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री से संबंधित मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा. रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में ब्लाक मुख्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद किया. वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वस्त किया था कि रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया. चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो रोजगार सेवक 5 सितंबर को को जिला मुख्यालय पर तथा 12 सितंबर को लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में ग्राम रोजगार सेवकों का अधिकार रैली एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. इस मौके पर राकेश कुमार पाण्डेय, राजन गुप्ता, मुक्तेश्वर प्रसाद, रमेश कुमार, मनोज चौहान, रामनारायण राजभर, कु रानी, आरती देवी, शीला देवी, अनुराधा देवी, उषा देवी,विनय सिंह, भूपेंद्र, रामयश, गुप्त नाथ, तेज बहादुर सिंह आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे.

वहीं बैरिया संवाददाता के अनुुुुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति बैरिया इकाई ने भी नौ सूत्री मांगों को लेकर विकास खण्ड बैरिया पर ताला जड़ने के साथ धरना प्रदर्शन किया. रोजगार सेवकों के कहना था कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तावित ग्राम सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने की मनमानी को सहन नही किया जाएगा. उक्त मौके पर अभिषेक सिंह, मनोज यादव, विनोद यादव, लक्ष्मण सिंह सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे.

इसी क्रम में  नगरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर नगरा ब्लाक के रोजगार सेवकों नेअपने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया तथा मांगों से सम्बंधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौपा.
अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सेवकों ने कहा कि सरकार को रोजगार सेवकों की मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए. मांगों में लंबित मानदेय का भुगतान, नगर निकायों में शामिल ग्रामपंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त गावों में तैनात करना, रोजगार सेवकों का दूसरे गावों में स्थानांतरण, चौदहवें वित्त आयोग के द्वारा पंचायत सहायकों की नियुक्ति पर रोक विनियमितीकरण, मानव संसाधन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सहित अन्य मांगे शामिल है. रोजगार सेवकों ने धरने में पहुंचे उपेंद्र कुमार पाठक को मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज सिंह विक्की, आनंद श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, मनोज सिंह, रामसमुझ यादव, गुड़िया, माधुरी वर्मा, पुनिता यादव, अमित कुमार, अभिषेक सिंह, राजबहादुर यादव, अमरनाथ, राजनाथ, धनन्जय, विजय सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे.

Tags: बैरिया रसड़ा

Post navigation

Previous: समन्वय समिति की बैठक में शैक्षणिक माहौल बनाने पर बल 
Next: ​जिलाधिकारी ने की औचक जांच, जब्त कराये लाखों के अवैध बालू  

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.