Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • इत्र से गमकते लिबास, खिलखिलाते चेहरे, दुआओं के लिए उठे हाथ और गले लग दी मुबारकबाद
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

इत्र से गमकते लिबास, खिलखिलाते चेहरे, दुआओं के लिए उठे हाथ और गले लग दी मुबारकबाद

News Desk 26 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SUKHPURA_EID_1
बांसडीह/सुखपुरा/ बिल्थरारोड/बैरिया/बलिया। रविवार शाम चांद के दीदार के साथ ही चारों तरफ आतिशबाजी शुरू हो गई. रात भर मस्जिदों में अल्लाह की शान में नज्में पढ़े गए. सोमवार सुबह नए लिबास और पुरखुलूस माहौल में अकीदतमंद हाथों में शफ लिए मस्जिदों और ईदगाह के ओर निकल पड़े. कमोबेश पूरे जिले में नए कपड़े, इत्र की खुशबू और हर ओर हंसते-खिलखिलाते चेहरे … ईद के मौके पर हर ओर यही नजारा था.  हजारों लोगों ने एक साथ अल्लाह की बारगाह में ईद की नमाज अदा की और अपनों के लिए खुशियों और बरकत की दुआएं मांगी. अकीदत के साथ नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की बधाइयां दी.
बांसडीह व आस पासके क्षेत्रों में ईद का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ. क्षेत्र के सहतवार, सेमरी, सकलपुरा, सुल्तानपुर, कुर्तुपुर, खरौनी आदि विभिन्न गावों में ईद के मौके पर हिन्दू मुस्लिम लोगों ने आपस में गले मिल एक दूसरे को बधाई दी. ईद की नमाज हर जगह शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ. सहतवार में नगर पंचायत प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने बड़ी बाजार स्थित मस्जिद और अन्य मस्जिदों  में लोगो से गले मिल बधाई दी और सेवई का लुत्फ उठाया. बांसडीह में कांग्रेस नेता प्रतुल कुमार ओझा, अरविंद सिंह मंटू, राहुल सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, पंडित सुरेन्द्र तिवारी आदि ने सेवई का लुत्फ उठाया और गले मिल एक दूसरे को बधाई दी.
सुखपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में  खुशनुमा माहौल में स्थानीय ईदगाह में पाकीजगी व अकीदत के साथ मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की. ईदगाह में तिल रखने की जगह नहीं थी. भारी भीड़ के कारण नमाजियों को ईदगाह के बाहर भी नमाज अदा करना पड़ा. क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के मुस्लिम बंधुओं ने यहां ईदगाह में ईद की नमाज अदा किया. नमाज में बड़े-बुजुर्ग, छोटे -बड़े सभी ने समान रुप से शिरकत किया. ईद की नमाज कारी हाफिज मुख्तार साहब ने अदा कराई. ईदगाह के बाहर बच्चे रंग बिरंगे परिधान पहनकर सजी दुकानों से अपनी मनपसंद चीजें खरीद रहे थे. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. जिसमें हिंदू भी काफी संख्या में मौजूद रहे. इसी दरम्यान छोटे बच्चे भी अपने हम उम्र साथियों से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी.
ईदगाह के बाहर सबसे छोटे बच्चे  शाद और आलिया ने जब एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी तो लोगों की नजर बरबस उनकी तरफ  चली गयी. नमाज के बाद नमाजी मुस्लिम बंधुओ ने मुल्क की खुशहाली, अमन, चैन व आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी. शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी. इस मौके पर सरफुल हक, अबरार अहमद, राजू वारसी, कलीम वारसी, महताब आलम, जावेद पिंटू, हाफिज अलाउद्दीन, खालिक अंसारी, इसरार अहमद, मोबीन आलम, जुबेर अहमद, रुस्तम अली, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे.
बिल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार  मुस्लिम भाइयो ने सोमवार को  ईद त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. मुस्लिम बन्धुओ ने क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहो पर नमाज अदा की. हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने आपसी दुराव को भूलकर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.
इस मौके पर पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल व पूर्व विधायक गोरख पासवान व सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, जिला पंचायत सदस्य टियन यादव तथा नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलूब अख्तर व शाहआलम के कुण्डैल स्थित आवास पर पहुँचकर ईद की बधाई दी. साथ ही क्षेत्र में घुमकर मुस्लिम बन्धुओं को मुबारकबाद दी. इस दौरान लोगो ने सेवइयां व विभिन्न लजीज ब्यञ्जनों का लुत्फ़ उठाया. 
बैरिया  प्रतिनिधि  के अनुसार क्षेत्र मे मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्यौहार परम्परागत ढंग से मनाया गया. अहले सुबह से ही ईदगाहों पर मेला का सा दृश्य रहा. निश्चित समय पर मस्जिदों पर वहां के प्रमुख मौलवी ने लोगो को ईद की नमाज अता करायी. इस अवसर पर ईदगाहो पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे. जबकि उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे व थानाध्यक्ष बैरिया व दोकटी देर शाम तक इलाके में चक्रमण करते दिखे.
नमाज के बाद देर रात तक मिलने मिलाने, एक दूसरे को बधाई देने तथा सेवइयों और लजीज व्यंजन खाने खिलाने का दौर चलता रहा. शान्ति व सद्भाव पूर्ण माहौल मे पर्व सम्पन्न हुआ. उधर, हल्दी स्थित जामा मस्जिद, गायघाट, सोनवानी, सीताकुण्ड आदि मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयो ने आपस मे गले मिल कर एक दूसरे को बधाई दी. वहीं हिन्दू भाइयों ने भी मुस्लिम बंधुओं को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष हल्दी संजय त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में मौजूद रहे.
रसड़ा प्रतिनिधि  के मुताबिक नगर सहित ग्रामीण अंचलो में ईद का त्यौहार शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया. हिन्दू मुस्लिमों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया. पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. ईद त्यौहार शकुशल सम्पन्न होने पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली. नगर के ईदगाह पर मौलाना सरवर हुसैन हाज्जिन मस्जिद पर मौलाना अख्तर करहानी पुरानी मस्जिद पर मौलाना एकबाल अहमद मद्दू मुहल्ला मस्जिद पर मु0 असअद मुन्सफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक़ ने ईद की नमाज पढ़ाई.
ग्रामीण अंचलों में  कोटवारी बड़ी मस्जिद पर हाफिज युसूफ एवम छोटी मस्जिद पर हाफिज महताब आलम ने पढ़ाया. नागपुर बस्तौरा लबकरा अमहर मन्दा नगहर सरायभारती कोप मुड़ेरा जाम अठिलापुरा आदि गावों में भी ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोलाष के साथ मनाया गया. गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक देकर मुह मीठा कराया. विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह, नपा चेयरमैन बशिष्ठ नरायन सोनी, समाजसेवी राजेश गुप्त, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, सुरेश चन्द ने भी नगर भ्रमण कर मस्जिदों पर जाकर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारक बाद दिया.

Related

Tags: ईद बलिया बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया रसड़ा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: तमंचे के बल पर युवती संग सिकंदरपुर में बलात्कार
Next: ​जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्याें का किया निरीक्षण, जमकर क्लास ली

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.