Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बरेली, मिर्जापुर और सुल्तानपुर में डबल मर्डर
  • Uncategorised

बरेली, मिर्जापुर और सुल्तानपुर में डबल मर्डर

युवती की मां का कहना है कि लड़की बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से शौच के बहाने निकली और जब कुछ देर वापस नहीं आयी तो उसने ढूंढना शुरू किया, लेकिन पता नहीं चला. फिर पुलिस को सूचना दी. मां के अनुसार प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को थी.
News Desk 25 July, 2019 1 minute read
CHAKUBAZI_MURDER

प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बरेली के प्रेमगर थाना क्षेत्र के गुलमोहर पार्क में राजेंद्र नगर में बेरहमी से बुजुर्ग दंपति का कत्ल कर दिया गया, जबकि मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के नार घाट दलित बस्ती में बुधवार रात धारदार हथियार से एक प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई. उधर, सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

बरेली- बैंक कर्मचारी थी पत्नी, पति बीमार रहते थे

बरेली मारे गए दंपति की पहचान 65 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी रूपा के रूप में हुई है. रूपा सेंट्रल बैंक में नौकरी करती थी और इसी 31 जुलाई को वह रिटायर होने वाली थी. वहीं, रूपा के पति बीमार रहते थे. दंपति की हत्या का पता उस वक्त लगा जब उनके घर से चीखने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी. जिसके बाद आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हुए. लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए. पति-पत्नी खून से लथपथ नीचे जमीन पर पड़े थे और घर का गेट खुला हुआ था. खौफनाक मंजर देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया. एसएसपी मुनीराज ने बताया कि धारदार हथियार से दंपति की हत्या की गई है. पुलिस जब मौके पर पहुची तो रूपा की मौत हो चुकी थी, जबकि उनके पति नीरज सत्संगी की सांस चल रही थी. इसके बाद पुलिस ने ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना देखकर ऐसा लगता है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है. एसएसपी ने बताया कि डबल मर्डर के खुलासे के लिए तीन टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है.

मिर्जापुर – लिव इन रिलेशनशिप में रहता था प्रेमी युगल

मिर्जापुर से मिली सूचना के मुताबिक मारे गए प्रेमी युगल लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहते थे. दोनों ने घर चलाने के लिए परचून की दुकान खोल रखी थी. सुबह दुकान न खुलने पर लोगों ने दरवाजा पीटा तो धक्के से अचानक खुल गया. अंदर का नजारा देख लोग घबरा गए. अंदर दोनों का खून से लथपथ उनके शव पड़े थे. दलित बस्ती निवासी 42 वर्षीय संगीता पहले पति से तलाक लेने के बाद 38 वर्षीय सुनील अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में अपने पुश्तैनी मकान में रहती थी. वारदात की सूचना पर एसपी अवधेश पांडेय, एसपी सिटी प्रकाश पांडेय, सदर सीओ संजय सिंह व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगी है. हत्या की सूचना पाकर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके से कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं. जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा.

सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव

इसी क्रम में सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर शिवनगर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में युवक और युवती का शव ग्रामीणों ने देखा. शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी और कुड़वार थाने की पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शवों की शिनाख्त हुई. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान प्रदीप यादव (22) पुत्र रामअचल यादव के रूप में हुई है, जो थाना धम्मौर के पूरे चन्दर मित्र का पुरवा मझना का निवासी है. वहीं युवती की पहचान प्रियांशी सिंह (19) के रूप में हुई है. युवती अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की निवासी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार कुड़वार द्वारा अवगत कराया गया कि प्रेम-प्रसंग का मामला है. मृतक प्रदीप यादव के पिता रामअचल यादव द्वारा तहरीर दी गई है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम भेज दिया है. युवती की मां उमा सिंह का कहना है कि लड़की बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से शौच के बहाने निकली और जब कुछ देर वापस नहीं आयी तो उसने ढूंढना शुरू किया, लेकिन पता नहीं चला. फिर पुलिस को सूचना दी. मां के अनुसार प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को थी.

Tags: मिर्जापुर लखनऊ वाराणसी सुल्तानपुर हत्या

Post navigation

Previous: श्रद्धालुओं से भरे पिकअप पर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत
Next: ‘बीमार’ दूरदर्शन के चंगा करेंगे टीआरपी की दुनिया के ‘सप्तर्षि’

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.