Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • डीएम ने कसे अधिकारियों के पेंच
  • Uncategorised

डीएम ने कसे अधिकारियों के पेंच

15 से 28 फरवरी के बीच अभियान चलाकर हो सत्यापन
General Desk 10 February, 2018 1 minute read
DM_BALLIA_GST

सोहांव ब्लॉक के निवर्तमान लेखाकार को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

बलिया। बोर्ड परीक्षा से थोड़ी सी फुर्सत मिलते ही जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के पेंच कसे, साथ ही ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ व बाबुओं की कार्यशैली में भी सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी. पोषण मिशन के तहत हो रहे कार्यों की बकायदा समीक्षा की. आईसीडीएस विभाग के कार्यों से भी डीएम अंसतुष्ट दिखे और सुधार की चेतावनी दी. सोहांव ब्लॉक में लेखा सम्बन्धी अभिलेख अधूरा होने पर नाराज जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देश दिया कि ब्लॉक में जाकर जांच करें और अभी भी अभिलेख कैशबुक आदि अधूरा है तो तत्काल निवर्तमान लेखाकार अश्वनी उपाध्याय को निलंबित कर अवगत कराएं.

शनिवार को डीएम अलग ही रूप में दिखे. सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभागीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करें. कुछ जगह बीडीओ व एडीओ में बेहतर तालमेल नहीं दिख रहा है. जब तक टीम भावना के साथ ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी काम नहीं करेंगे तब तक हर योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचना मुश्किल होगा. चेताया कि सुधार नही होने पर इसका खामियाजा भी संबंधित कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है. पेंशन के सत्यापन की रफ्तार धीमी होने पर खंड विकास अधिकारियों की क्लास लगाई. चेताया कि 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा हो जाना चाहिए. विशेष रूप से बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ को कड़ी चेतावनी दी.
मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने समस्त अधिकारियों को आहरण वितरण व लेखा से संबंधित बारीकियों को बताया. कहा कि किसी भी पेमेंट का मिलान करके अप्रूव करें. लेजर को मदवार तथा कैशबुक को खातावार मेंटेन करें. चेक रजिस्टर के पहले पन्ने पर ही चेक का पूर्ण विवरण अंकित करें. वित्त विभाग की वेबसाइट से ‘वित्त पथ’ नामक पुस्तिका को डाउनलोड करके उसका अध्ययन करते रहें तो वित्तीय संबंधी अधिकांश मामलों का निस्तारण अधिकारी स्वयं कर लेंगे. बैठक में सीडीओ सन्तोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, डीडीओ शशिमौली पांडेय, डीएसओ विनय सिंह मौजूद थे.

15 से 28 फरवरी के बीच अभियान चलाकर हो सत्यापन

जिलाधिकारी ने राशन कार्ड के सत्यापन के अलावा कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन के ऑनलाइन भरे गए आवेदनों का सत्यापन 15 से 28 फरवरी तक अभियान चलाकर कराने को कहा. खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित सचिव से सत्यापन करा कर तत्काल पोर्टल पर फॉरवर्ड करें. चेताया कि 28 फरवरी के बाद अगर लंबे दिनों से किया गया आवेदन लंबित मिला तो संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.
कहा कि ऑनलाइन भरे गए पेंशन आवेदन के सत्यापन के कार्य में देरी अत्यंत आपत्तिजनक है. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लंबित प्रकरण का भी सत्यापन 20 फरवरी से पहले करके तत्काल पोर्टल पर फॉरवर्ड करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया.

श्रम विभाग पर खफा हुए डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी श्रम विभाग पर बहुत खफा दिखे. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी कर्मचारी की कोई भी गतिविधि कभी दिखती नहीं है. श्रम विभाग में 18 योजनाएं वर्तमान में संचालित हैं. लेकिन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार न होना बेहद आपत्तिजनक है. विभागीय अधिकारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारी को यहां से रिलीव करते हुए किसी अन्य अधिकारी से कार्य करा कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की बात कही.

हफ्ते दिन बाद जांच को आएंगे शासन के उच्चाधिकारी

अगले एक महीने तक कई उच्चाधिकारियों के भ्रमण होने हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को आगाह कर दिया है कि गांव में अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं का संचालन बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की टीम (शासन के वरिष्ठ अधिकारी) गांव में सरकार की योजनाओं की स्थिति का जायजा लेंगे. फिलहाल जिले के तीन गांवों हनुमानगंज ब्लॉक के रामपुर चिट, गड़वार ब्लॉक के भीखमपुर व दुबहड़ ब्लॉक के नगवां में हप्ते दिन के आसपास ही यह भ्रमण सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के अभिलेख, कैशबुक आदि दुरुस्त कर लिया जाए.

Tags: जिलाधिकारी बलिया

Post navigation

Previous: कैंडिल मार्च कर जताया आक्रोश, की प्रबन्धक व प्रिंसिपल के गिरफ्तारी की मांग
Next: शान्ति समिति की बैठक में शिवरात्रि पर्व सकुशल मनाने पर चर्चा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.