Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डीएम ने पकड़ी प्रवेश पत्र के बदले में अवैध वसूली
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने पकड़ी प्रवेश पत्र के बदले में अवैध वसूली

शाहबान मेमोरियल स्कूल नगरा पर मिली कमी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
General Desk 4 February, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IMG-20190204-WA0006.jpg

शाहबान मेमोरियल स्कूल नगरा पर मिली कमी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

एसपी संग परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, कमियों को पूरा करने को दो दिन का अल्टीमेटम

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार को आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया. करीब हर सेंटर पर कुछ एक कमियां मिलने पर अधिकारी द्वय ने दूर कराने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया. शाहबान मेमोरियल स्कूल नगरा पर तो प्रवेश पत्र देने के बदले में पांच सौ रुपये तक की अवैध वसूली पकड़ी गई, जिस पर वहां बड़ी कार्रवाई के संकेत भी मिले. डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, केंद्र पर व्यवस्था के संबंध में जो शपथ पत्र दिया गया है उसके अनुसार व्यवस्था दुरुस्त नहीं नहीं मिली तो जिम्मेदार सीधे जेल जाएंगे. कार्रवाई में तनिक भी कोताही नहीं बरती जाएगी. शासन की मंशा है कि चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच नकलविहीन व सुचितापूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराई जाए.


रामाज्ञा इंटर कालेज कुरेजी पर कैमरे ऐसे लगे थे जिससे पूरा कमरा कवर नहीं हो पा रहा था. पेपर कापियां भी लकड़ी की आलमारी में रखे होने पर उसे तत्काल लोहे की आलमारी में रखने के निर्देश दिए. पेयजल शौचालय आदि व्यवस्था को भी देखा. वहां से ललिता देवी इंटर कालेज असनवार गए तो वहां भी थोड़ी बहुत कमियां मिल गई. डीएम ने तत्काल ठीक कराने को कहा. जनता इंटर कालेज नगरा पर कुछ हद तक व्यवस्था ठीक मिली. वहां हर कमरों में दूसरा सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य जारी था.

घुमाकर पूछा तो सामने आया काला सच

परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे डीएम को नगरा के शाहबान मेमोरियल स्कूल पर बड़ी कमी मिली. वहां प्रवेश पत्र के बदले में अवैध वसूली की जा रही थी. इसका पता तब चला जब डीएम ने एक छात्र को बुलाकर प्रवेशपत्र देने के बदले में दी गई धनराशि के बारे में घुमाकर पूछताछ की. छात्र ने बताया कि तीन सौ रुपए दिया है और दो सौ रुपये बकाया है. प्रधानाचार्य परसन राम ने इसे फीस बकाया बताकर अपना बचाव क़िया. लेकिन जब डीएम ने इसकी रसीद और रजिस्टर मांग दी तो प्रधानाचार्य की बोलती बंद हो गई. डीएम ने कहा, इतनी बड़ी कमी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने विद्यालय पर पुलिसिया कार्रवाई के साथ विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश डीआईओएस को दिया.

ऐसा भी केंद्र जहां विद्यालय का नाम तक नहीं लिखा

अंजनी कान्वेंट स्कूल गोठाई पर के हालात देख डीएम का पारा चढ़ गया. वहां न तो ठीक बेंच थे और न ही कैमरा व वॉयस रिकार्डर लगा था. शौचालय भी ठीक ठाक नहीं मिला. और तो और, विद्यालय का नाम तक कहीं नहीं लिखा था. केंद्र के हालात को देख जिलाधिकारी ने चेताया कि एक दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो मान्यता रद्द करने पर विचार किया जाएगा.
इस बार सभी कमरों में रहेगा वॉइस रिकॉर्डर

परीक्षा केंद्र में कोई बोलकर भी नकल कराना चाहे तो अब सम्भव नहीं होगा. हर परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे के साथ वॉइस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं. डीएम ने कैमरों के साथ इन रिकार्डरों की भी सुन कर जांचा परखा. इस दौरान किसी कमरे से आवाज साफ नहीं सुनाई देने पर उन्हें बदलवाने के निर्देश दिए. कहा कि अगर परीक्षा के दौरान वॉइस रिकॉर्डर या कैमरा बंद हुआ तो उसके जिम्मेदार केंद्र प्रभारी होंगे. इसलिए पहले से ही उच्च गुणवत्ता की इन सामग्रियों को लगवाया लिया जाए. इस दौरान डीआईओएस भास्कर मिश्र, अतुल तिवारी साथ थे.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Post navigation

Previous: चौबेछपरा ढ़ाला पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Next: कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Related Stories

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.