Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने मतगणना स्थलों का लिया जायजा
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने मतगणना स्थलों का लिया जायजा

जिले की 10 निकायों की मतगणना शुक्रवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी
General Desk 30 November, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। जिले की 10 निकायों की मतगणना शुक्रवार को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंडी समिति तिखमपुर, बांसडीह, सिंकन्दरपुर, बेल्थरा, रसड़ा में जाकर मतगणना स्थलों को देखा. वहां के इंतजामों का जायजा लेने के बाद जो कुछ कमी देखी, उसे दूर कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया. कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लगायत हर जरूरी व्यवस्था सही रहे. स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक मतपेटी ले जाने के दौरान साथ में सुरक्षाकर्मी रहेंगे. मीडिया के साथ मतगणना एजेंटों के बैठने की भी उचित जगह निर्धारित कर लिया जाए. इस दौरान सभी अधिकारियों से दो टूक कहा कि मतगणना के दौरान जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी गंभीरता से करेंगे. सचेत किया कि अगर किसी ने लापरवाही की तो उसकी कड़ी सजा भुगतनी होगी.

नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना स्थल मंडी समिति तिखमपुर का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी बांसडीह इंटर कॉलेज पर पहुंचे. वहां नगर पंचायत रेवती, सहतवार, बांसडीह व मनियर की मतगणना होनी है. प्रत्येक मतगणना कमरों में जाकर व्यवस्था जांची. एसडीएम अनिल चतुर्वेदी व सीओ अशोक सिंह को निर्देश दिया कि इंटर कालेज की सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग करा दें. हर प्रकार के हालात पर लगातार नजर रखी जाए. सहतवार नपं की मतगणना स्थल पर एजेंटों के बैठने के लिए टेंट लगाने को कहा. इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर में भी मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से ली। इसके बाद जीएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड गए और वहां अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. रसड़ा में भी उन्होंने और कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया. मतगणना के समय व बाद में भी पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा. इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी साथ रहे.
बलिया व चितबड़ागांव की मतगणना मंडी समिति में होगी. जबकि रेवती, सहतवार, बांसडीह व मनियर की मतगणना बांसडीह इंटर कॉलेज में होगी. इसके अलावा नगर निकाय रसड़ा की तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में, बेल्थरारोड की जीएम इंटर कालेज बेल्थरा में, सिंकन्दरपुर की जूनियर हाइस्कूल सिंकन्दरपुर में व बैरिया की मतगणना बाबा लक्ष्मण दस इंटर कालेज में होगी. मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं.

मतगणना के टेबलेशन की दी गई जानकारी

 नगर निकाय चुनाव की मतगणना में टेबलेशन (गणना के बाद सारिणी में भरना) के कार्य के लिए अलग से कर्मियों को लगाया गया है. ये ट्रेजरी व कलेक्ट्रेट के लेखा से जुड़े कर्मी है. गणना के बाद निर्धारित प्रपत्रों में मत का विवरण ये कर्मी भरेंगे.

एडीएम मनोज सिंघल व प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण संजेश श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन सभी कर्मियों को टेबलेशन कार्य की बारीकियों को बताया. किन-किन प्रपत्रों में क्या विवरण भरना है, इनके बारे में बकायदा प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी. अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रपत्र को भरते समय इस बात का विशेष ख्याल रखेंगे जो भी विवरण भरा जाए पूरी गंभीरता से व सही-सही भरा जाए. प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक घटना दल में एक गणना पर्यवेक्षक, 3 गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक होंगे. इसी दौरान ऐसे मतगणना कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया, जो कि किसी कारण से ड्यूटी कटने वाले कर्मियों की जगह पर मतगणना कार्य में लगे हैं. प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण संजेश श्रीवास्तव ने उनको भी मतगणना की बारीकियों को बताया.
एक घण्टे पहले पता चलेगा किस टेबल पर है ड्यूटी

 मतगणना शुरु होने से एक घंटे पहले ही किसी कर्मी को पता चल पाएगा कि उसकी ड्यूटी किस टेबल पर लगी है. मतगणना ड्यूटी 12 घंटे के लिए लगाई जाएगी. मतगणना ड्यूटी ईएसडी सॉफ्टवेयर से लगाई गई है, जिसका रेंडमाइजेशन दो चरणों में होना था. पहले चरण में मतगणना स्थल व नगरीय निकाय तो आवंटित हो गया है. लेकिन दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन में मतगणना शुरु होने से एक घंटे पहले कर्मी को पता चलेगा कि किस टेबल पर गणना करनी है.

Related

Tags: निकाय चुनाव 2017 बलिया

Post navigation

Previous: प्रशासक पद से जिलाधिकारी हुए अवमुक्त
Next: बैरिया प्रथम चक्र में निर्दल पूनम सिंह भाजपा शांति देवी से 171 मत आगे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.