Skip to content
6 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • भगवान धन्वंतरि पूजन एवं आयुर्वेद दिवस समारोह में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भगवान धन्वंतरि पूजन एवं आयुर्वेद दिवस समारोह में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को जनपद सभागार परिषद में आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया इकाई बलिया द्वारा आयोजित भगवान धन्वंतरी पूजन एवं आयुर्वेद दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर सभा में उपस्थित आयुष विभाग के चिकित्सको को संबोधित किया
Central Desk 10 November, 2023 1 minute read
District Magistrate participated in Lord Dhanvantari worship and Ayurveda Day celebrations
भगवान धन्वंतरि पूजन एवं आयुर्वेद दिवस समारोह में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग

 

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को जनपद सभागार परिषद में आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया इकाई बलिया द्वारा आयोजित भगवान धन्वंतरी पूजन एवं आयुर्वेद दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर सभा में उपस्थित आयुष विभाग के चिकित्सको को संबोधित किया

जिलाधिकारी ने भगवान धनवंतरी को प्रणाम करते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल में हमारे ऋषियों और मुनियों ने वेद और पुराणो की रचना कर आयुष चिकित्सा से संबंधित बहुत सी जानकारियों का उल्लेख किया है. दूसरे देश के वैज्ञानिकों ने हमारे इसी पद्धति को चुराकर अपना रिसर्च बता रहे हैं.
इन दवाओं के उपयोग का तात्कालिक लाभ तो नहीं होता, इसमें कुछ समय लगेगा,लेकिन आयुर्वेद और होम्योपैथिक जैसी चिकित्सा के माध्यम से व्यक्ति के रोगों को जड़ से खत्म किया जा सकता है. लोगों में यह जागरूकता फैली है कि एलोपैथिक दवाएं खाने से साइड इफेक्ट होते हैं, इस कारण से पिछले कुछ वर्षों में लोगों का रुझान होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा की तरफ बढ़ा है. उन्होंने इस चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों को इस प्रकार के आयोजन और आगामी त्योहारों के लिए बधाई दी. आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं भगवान धन्वंतरि की फोटो का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में हर्षोल्लास से मनायी गई भगवान धन्वंतरि जयंती

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टोला शिवनराय परिसर में भगवान धन्वंतरि जयंती धूमधाम से मनायी गयी . धन्वंतरि के प्रतिमा पर चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारियों ने माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० संतोष यादव ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतारों में से एक माने जाते हैं ,जो देवताओं के चिकित्सक थे . भगवान धन्वंतरि ने ही संसार के कल्याण के लिए अमृतमय औषधियों की खोज की थी.

District Magistrate participated in Lord Dhanvantari worship and Ayurveda Day celebrations

दुनिया भर की औषधियों पर भगवान धन्वंतरि ने गहन अध्ययन किया जिसके अच्छे-बुरे प्रभाव आयुर्वेद के मूल ग्रंथ धन्वंतरि संहिता में बताए गए हैं. देव -दानवों के युद्ध में समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस अवसर पर योग विभाग के चिकित्सक डॉ० नीरज पाण्डेय ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक व स्वास्थ्य अधिष्ठाता देवता होने से विश्व वंद्य है.

इस दिन लोग अपने घरों में नए बर्तन खरीदते हैं और उनमें पकवान रखकर भगवान धन्वंतरि को अर्पित करते हैं . अच्छी बात है परन्तु वह भूल जाते हैं कि असली धन तो स्वास्थ्य ही है. डॉ०पाण्डेय ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा भारतीय चिकित्सा के पारंपरिक प्रणाली है. एशिया के कुछ हिस्सों में प्रचलित है . इसके पीछे आयुर्वेद की एक लंबी परंपरा है. उपसंहार करते हुए कहा कि दुनिया का भी सबसे पहला सर्जन आयुर्वेद के ही थे . अगर जड़ से किसी रोग को खत्म करना चाहते हैं तो आयुर्वेद ही एक विकल्प है. इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, रूपनारायण सिंह सुशील कुमार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें.

  • विनय कुमार की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भगवान धन्वंतरी

Post navigation

Previous: युवक – युवती ने की खुदकुशी का प्रयास
Next: “मिशन मुस्कान”अभियान के तहत जिलाधिकारी ने ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों को स्वैच्छिक उपहार किया भेंट

ये भी पढ़ें

Bansdih Road Railway flyover
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत

General Desk 5 October, 2026
Bansdih Congress Protest
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

General Desk 5 October, 2026
Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026

Recent Posts

  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

You may have missed

Bansdih Road Railway flyover
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत

General Desk 5 October, 2026
Bansdih Congress Protest
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

General Desk 5 October, 2026
Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.