Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय व्यापार बंधु बैठक
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय व्यापार बंधु बैठक

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई.
Central Desk 15 February, 2024 1 minute read
District Magistrate held district level business friends meeting
जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय व्यापार बंधु बैठक
व्यापारियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से के के पाठक

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई.

इस बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश के अनुपालन आख्या के संबंध में समीक्षा की.

व्यापारी विजय कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में शौचालय एवं मूत्रालय व शुद्ध पानी की व्यवस्था सही नहीं है, कुछ जगहों पर लगे आरो प्लांट बहुत दिनों से बंद है, इस पर जिलाधिकारी ने सीआ‌र‌ओ को इस संबंध में सत्यापन कर रिपोर्ट संबंधित अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने एवं कार्य पूरा न करने वाले सभी अधिशासी अधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया और कहा कि यह भी पता कर लें कि इस समय वास्तविक स्थिति क्या है.

उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि नगर पालिका परिषद, बलिया के क्षेत्र में सार्वजनिक स्टैंड की व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों को मजबूरी में गाड़ियां इधर-उधर खड़ी करनी पड़ती हैं और पुलिस विभाग द्वारा इन गाड़ियों का चालान भी कर दिया जाता है, इस कारण ग्राहक आने से कतराते हैं जिससे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने सीआर‌ओ त्रिभुवन को उचित कार्रवाई करते हुए इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने शिकायत किया कि चमन सिंह बाग रोड पर सड़क के बीचो बीच गाड़ियां खड़ी करने से जाम संबंधी समस्या से निजात दिलाने के लिए येलो लाइन तथा गाड़ियां येलो लाइन के अंदर लगाकर सामान लोडिंग अनलोडिंग की जाए, इस पर जिलाधिकारी ने राज्य कर आयुक्त को पुलिस अधीक्षक और एआरटीओ को चिट्ठी जारी करने का निर्देश दियाइसी प्रकार महिला अस्पताल रोड पर एक सुलभ शौचालय बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने सीआर‌ओ और नगर पालिका के सहायक अभियंता को इस कार्य के लिए निर्देशित किया.

इसी प्रकार व्यापार प्रतिनिधियो द्वारा ओवरब्रिज पर फुटपाथ के टूटे होने के कारण आने-जाने में परेशानी का मामला उठाया तो लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके लिए आगणन भेजा गया है और सेतु निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा इसका परीक्षण किया जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को चिट्ठी जारी करने का निर्देश दिया.

व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान समय में शहर में विभिन्न स्थानों पर पाइप के लीकेज होने से गंदे पानी की आपूर्ति का मामला उठाया तो जिलाधिकारी ने जलकल विभाग के जेई को 2 दिन के अंदर पाइपों की मरम्मत कराकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसी तरीके से व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली सभी सड़कों की मरम्मत कराने सहित अन्य मामले उठाए गए.

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया. इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआर‌ओ त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी एवं जनपद के व्यापारी मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: गड़वार थाना क्षेत्र में मोबाइल का चार्जर बोर्ड में लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Next: बारात में अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.