Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • देश दुनिया
  • जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की ब्रीफिंग
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की ब्रीफिंग

नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का लें संकल्प: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की बैठक, कहा गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
Central Desk 19 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
District Magistrate and Superintendent of Police gave briefing regarding board examination
 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की ब्रीफिंग
नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का लें संकल्प: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की बैठक, कहा गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से केके पाठक 

बलिया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक की.

District Magistrate and Superintendent of Police gave briefing regarding board examination

उन्होंने सभी जोनल, स्टेटिक  एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे. सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी.

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी संबंधित अधिकारियों के कार्यों के बारे में बोर्ड द्वारा बुकलेट में सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, सभी लोग इसे अवश्य पढ़ लें. किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के बाद बोर्ड परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने की जिम्मेदारी है.

इस परीक्षा में जितने स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी तरीके से फूलप्रूफ व्यवस्था है, इसमें शामिल सभी अधिकारी यदि अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करेंगे तो बोर्ड परीक्षा में कोई सेंधमारी नहीं होगी.

District Magistrate and Superintendent of Police gave briefing regarding board examination

यदि किसी ने सेंधमारी की कोशिश की तो इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे. साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम की फूलप्रूफ सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

उन्होंने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी टीम को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ काम करने का आग्रह किया. इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के बाहर और केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र के अंदर बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगें.

बैठक में एसपी देव रंजन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि पिछले समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा को कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न कराया गया है और इस दौरान संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया गया.

उन्होंने वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर बैठक को अवगत कराया.उन्होंने परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं, फर्जी अभ्यर्थियों और पेपर लीक जैसे बिंदुओं पर नकेल कसने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बारे में जानकारी दी.

District Magistrate and Superintendent of Police gave briefing regarding board examination

कहा कि परीक्षा की शूचिता बनाए रखने के लिए गोपनीय और ओपनली दोनों प्रकार के टीम अपना काम कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में सभी को सचेत किया कि इन परीक्षाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी,स्पेशल सेल एक्टिव रहेगा, इसलिए इस परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए आप में से कोई भी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा
संलिप्तता और गड़बड़ी की स्थिति में पुलिसिया कार्रवाई भी निष्पक्ष होगी और परीक्षा केंद्र से सीधे तत्काल जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बैठक में एडीएम डीपी सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, बीएसए मनीष सिंह,डीएस‌ओ रामजतन यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

About the Author

Central Desk

Administrator

View All Posts

Related

Post navigation

Previous: सहतवार थाने में पति, जेठ, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: JNCU में प्रधानमन्त्री उच्चतर शिक्षा अभियान का डिजिटल  लाइव स्ट्रीमिंग 20 फरवरी को

Related Stories

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.