Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की

बाढ़ से राहत दिलाने को दिए निर्देश
General Desk 12 April, 2018 1 minute read
ballia_aapda-prabandhan-1

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में आपदा प्रंबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी अपनी विभागीय कार्ययोजना बनाकर तत्काल प्रस्तुत करें. उन्होंने वर्तमान समय को देखते हुए अगलगी की घटनाओं सेे निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि अग्निशमन की गाड़िया हमेशा चालू अवस्था में रहे. अग्निशमन विभाग में ड्राइवर की कमी की समस्या सामने आने पर उन्होंने तत्काल शासन स्तर से बातचीत कर पयाप्त ड्राईवर उपलब्ध कराने की बात कही. गर्मी के मौसम के दृष्टिगत उन्होंने जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिया कि गांवों में खराब पड़े हैंडपम्पों को रिबोर करा दिया जाए. खराब नलकूप भी ठीक हो जाएं. छोटे-मोटे तालाबों में भी पानी रहे, ताकि बाहर चरने वाले पशुओं के पीने के पानी की समस्या पैदा न हो.

बाढ़ से राहत दिलाने को दिए निर्देश

बाढ़-कटान से राहत दिलाने को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरी कार्यवाही पूरी कर कटानरोधी कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाए. सम्भावित बाढ़ पर चर्चा के दौरान बताया गया कि जिले में 200 आपदा मित्रों का चयन हुआ था. इसमें 25 लोगों की वाराणसी में ट्रेनिंग हो गयी है, और 50 लोगों की चल रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ को मेरी ओर से पत्र लिखा जाए कि सभी 200 आपदा मित्रों को शीघ्र प्रशिक्षण दे दिया जाए. आपदा मित्रों का पूरा व्यौरा मोबाइल नम्बर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया जाए. बारिश शुरू होने से पहले सभी आपदा मित्रों की ब्रीफिंग कर दी जाए. जो नाव पंजीकृत हैं उनकी स्थिति को देख ली जाए. फिट नावों का ही नवीनीकरण किया जाए. आपदा निधि से उपयोगी सामान लिया जा सकता है. नाव मालिकों व गोताखारों का सत्यापन भी कराने को कहा. पूर्व में खरीदे गये सामान का सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया. सभी एसडीएम भी अपनी मांग भेज दें. तहसीलवार बाढ़ चैकियों व शरणालयोें की जगह को तहसीलदार देख लें. साथ ही रूटचार्ट व मूवमेंट चार्ट भी देख लिया जाए. कंट्रोल रूम व बाढ़ से जुड़े कर्मचारियों की सूची बना ली जाए. पशुओं की चिकित्सा व चारे की मुकम्मल व्यवस्था पहले से ही करने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारी को दी. आपदा विशेषज्ञ को निर्देश दिया कि स्कूलों में बच्चों को भी आपदा से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी दें. आपदा में ‘क्या करें व क्या न करें‘ इससे जुड़ी जानकारी के लिए पम्पलेट छपवा कर वितरित कराएं. सामुदायिक रेडियो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए. सभी एसडीएम, तहसीलदार को बंधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए. बाढ़ एक्सईएन को कार्ययोजना के अनुसार कार्याें को पूरा कराने व जल्द धनराशि रिलीज कराने के निर्देश दिए.

जनहानि पर पोस्टमार्टम जरूरी

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सरकारी सहायता के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट अत्यंत जरूरी है. अगलगी, आकाशीय बिजली या अन्य किसी प्रकृति आपदा में जनहानि होने पर अगर पोस्टमार्टम नही होगा तो सरकारी सहायता देना सम्भव नहीं हो सकेगा. जिलाधिकारी ने कहा है कि दुर्भाग्य से आपदा में कोई जनहानि हो तो पोस्टमार्टम जरूरी कराने दें. उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही परिजन को आर्थिक सहायता दी जा सकेगी. जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आपदा में मृतक के आश्रित को 24 घंटे के अंदर राहत राशि दे दी जाए. बैठक में एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, सभी एसडीएम, तहसीलदार, आपदा लिपिक मु.मुर्तजा शामिल थे.

Tags: समीक्षा

Post navigation

Previous: नकलविहीन होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा: जिलाधिकारी
Next: फसल ऋण योजना के तहत प्रत्यावेदन देने का 15 अप्रैल तक अंतिम मौका

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.