Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम राउंडअप – पत्रकार रतन सिंह के तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

क्राइम राउंडअप – पत्रकार रतन सिंह के तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार

हल्दी में दो असलहों के साथ पकड़े गए तो रसड़ा में अपराधी के कुर्की का नोटिस चस्पा
News Desk 30 August, 2020 1 minute read

संतोष सिंह

फेफना पुलिस ,एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 24.08.2020 को थाना फेफना में पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड से सम्बन्धित 25-25 हजार रुपये के इनामिया शेष तीनों अभियुक्त गिरफ्तार, इस संबंध में #spbla की बाइट। @Uppolice @adgzonevaranasi @digazamgarh @News18UP @bstvlive pic.twitter.com/HWWeOsjhlR

— Ballia Police (@balliapolice) August 29, 2020

बलिया। पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले में पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अनिल सिंह, उदय सिंह और तेज बहादुर सिंह को भी शनिवार की सुबह बंधैता गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. बाकी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. एसपी की ओर से फरार चल रहे सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आपको बता दें कि

फेफना गांव में बीते 24 अगस्त की रात पत्रकार रतन सिंह की बदमाशों ने धोखे से प्रधान के घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस बाबत एसपी देवेन्द्र नाथ का कहना है कि शनिवार को एसओ फेफना राजीव मिश्र व स्वॉट प्रभारी राजकुमार सिंह ने फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित बंधैता गेट के पास से उदय नरायण सिंह उर्फ उदय, अनिल सिंह व तेजबहादुर सिंह उर्फ कुमकुम को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पकड़े गये आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था तथा इनके खिलाफ न्यायालय ने भी गैर जमानती वारंट जारी किया था.


तमंचे के साथ हल्दी में पकड़े दो संदिग्ध

इसी क्रम में हल्दी थाना पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया. बताया जाता है कि बसुधरपाह हनुमान मंदिर के पास पुलिस मुखबिर की सूचना पर छुपी बैठी थी. इसी दौरान एक संदिग्ध उधर से जाता दिखा. पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो वह भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसके पास से एक तमंचा व 315 बोर का दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम अवनीश उर्फ सोनू चौबे पुत्र स्व. परमानंद चौबे निवासी बाबूबेल बताया. इसी क्रम में भरसौता पेट्रोल पंप से तीन किमी पूरब बाबूबेल के ही आंशु कुमार रजक पुत्र भोला राम को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. हल्दी पुलिस ने दोनों के खिलाफ के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया.


शाहमुहम्मदपुर में फरार अपराधी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

उधर, रसड़ा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी शाहमुहम्मदपुर निवासी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया. अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा है. बता दें कि शनिवार की दोपहर पुलिस ने शाहमुहम्मदपुर निवासी अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र अखिलेश कुमार यादव के घर जाकर भवन कुर्की का नोटिस मकान पर चस्पा किया. अमित कुमार यादव पर थाना रसड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 144/19 धारा 363,366,376 (1),120B, आईपीसी 93/4 पास्को एक्ट कायम है. धारा 82 सीआरपीसी के तहत अपर सत्र न्यायालय अष्टम महोदय जनपद बलिया विशेष कोर्ट पाक्सो एक्ट के निर्देश पर रसड़ा सिटी के सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा की पुलिस उक्त गांव में जाकर समस्त गांव भ्रमण कर लोगों को इस बात से अवगत कराते हुए कहा कि यदि मुकदमा पंजीकृत अमित कुमार यादव शीघ्र अति शीघ्र न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो इसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने नोटिस, सार्वजनिक स्थल जैसे मंदिर व विद्यालय आदि स्थानों पर चस्पा किया. इस दौरान एसआई राजकपूर सिंह, मुरारी मिश्रा, मनसूख यादव के साथ पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे.

Tags: बसुधरपाह बाबू बेल भरसौता रसड़ा शाहमुहम्मदपुर हत्या हनुमान मंदिर

Post navigation

Previous: आज बलिया में 34 और यूपी में 5,684 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
Next: बैरिया में प्रेमी युगल ने तो बांसडीह में युवक ने की खुदकुशी

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.