Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कोरोना संक्रमण पर कंट्रोल, बलिया शहर और रसड़ा में आई भारी कमी – डीएम
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना संक्रमण पर कंट्रोल, बलिया शहर और रसड़ा में आई भारी कमी – डीएम

बलिया जिले में 69 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, अब एक्टिव केस 424
News Desk 6 September, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
रविवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बलिया जिले में 69 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4141 है. वहीं, रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हुई की सूचना है. मृतक करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर का निवासी था.

बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग व सर्वे टीम का सहयोग करें, उन्हें सही-सही जानकारी दें. ऐसा करके कोरोना के प्रसार पर आसानी से अंकुश लगा सकते हैं. वे रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा चिताजनक जरूर है, लेकिन अगर लोग किसी लक्षण को छुपाए नहीं, मेडिकल टीम को समय से सही-सही जानकारी दें तो निश्चित रूप से यह आंकड़ा कम हो सकता है. डोर-टू-डोर सर्वे को जाने वाली टीम का सहयोग नहीं करना और सही लक्षण नहीं बताना उनके लिए ही घातक होगा.

जिलाधिकारी ने बताया कि सैंपलिग के मुकाबले पॉजिटिव केस की संख्या में कमी आई है. फिलहाल कांटेक्ट ट्रेसिंग से संपर्क में आए लोगों के अलावा जिनमें कोई लक्षण हैं या जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनकी जांच प्राथमिकता पर कराई जा रही है.

डीएम ने बताया कि अब तक 71 हजार से ऊपर सैम्पलिग कराई गई, जिनमें 4072 पॉजिटिव केस मिले. इसमें 434 एक्टिव केस हैं और 53 मौत हुई है. जिले का रिकवरी रेट 88 प्रतिशत है. बलिया शहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस कभी 500 से ज्यादा था, अब 77 रह गया है. इसी प्रकार रसड़ा में दो सौ से ज्यादा केस था जो अब 29 है. कुल मिलाकर 26 जुलाई तक 7152 सैम्पल में 1273 केस आए, जबकि 26 जुलाई के बाद इसके कई गुना ज्यादा सैम्पल गए और 2799 केस मिले. इस प्रकार सैंपलिग के मुकाबले पॉजिटिव केस में आई कमी देखना राहत भरा है. निश्चित रूप से लोग सावधानी बरतें तो संख्या में भारी कमी आ जाएगी.

इवरमेक्टिन का कोई साइड इफेक्ट नहीं, हर व्यक्ति करें उपयोग

डीएम एसपी शाही ने कहा कि इवरमेक्टिन दवा का इस्तेमाल बेहिचक कर सकते हैं. बताया कि यह आम तौर पर कीड़ी की दवा है, जो ऐसे भी लोग हर 6 महीने पर खाते हैं. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है.

इसके इस्तेमाल के बाबत शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सिद्धार्थ मणि दूबे ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति रात का खाना खाने के बाद 12 एमजी की एक गोली लें. फिर इसके 7 वें और 30वें दिन एक-एक गोली खाएं. इस बात का ध्यान रहे कि गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष के नीचे के बच्चों को यह दवा नहीं खाना है. बाहरी समाज में घूमने वाले व्यक्ति को ही यह दवा खानी है.

खतरे को पहले ही भांपने के लिए ऑक्सीमीटर बेहद जरूरी

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर बहुत ही जरूरी है. इससे सम्भावित खतरे को पहले ही भांपा जा सकता है. अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीज में कोई लक्षण नहीं है, पर ऑक्सीजन लेवल गिरने की वजह से जान चली जा रही है. उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन लेवल 96 के नीचे आए तो अलर्ट हो जाना चाहिए. अगर 92 से नीचे आ गया तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि जरूरत के हिसाब से एल-1 या एल-2 अस्पताल ले जाकर बाहर से ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई जा सके. यही वजह है कि ऑक्सीमीटर रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

मृत्यु में वृद्धों की संख्या ज्यादा, रहें सावधान

कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा देखा जाए तो इसमें सबसे ज्यादा 60 वर्ष से ज्यादा के 23 लोग हैं. इसके अलावा 50 से 60 वर्ष के बीच के 13 लोग, 30 से 50 वर्ष के बीच के 12 लोग, 21 से 30 वर्ष तक के दो तथा 0 से 10 वर्ष तक के दो की मृत्यु हुई है.

Related

Tags: कलेक्ट्रेट कोरोना वायरस बलिया बुलेटिन रसड़ा सिटी

Post navigation

Previous: सर्पदंश से वयोवृद्ध महिला की मौत
Next: जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.