Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • Crime Round Up: बलिया पुलिस के लिए राहत की बात है कि शहर कोतवाल की पिस्टल मिल गयी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Crime Round Up: बलिया पुलिस के लिए राहत की बात है कि शहर कोतवाल की पिस्टल मिल गयी

बलिया शहर में कोतवाल के कमरे से पिस्टल चोरी के मामले में सुखपुरा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है - चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है. साथ ही, उभाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया.
Assignment Desk 27 August, 2019 1 minute read
ubhaon accused

बलिया शहर में कोतवाल के कमरे से पिस्टल चोरी के मामले में सुखपुरा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है – चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है. साथ ही, उभाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया.

शहर कोतवाल की चोरी गयी पिस्टल बरामद
शहर में कोतवाल के कमरे से चोरी हुई पिस्टल को लेकर सुखपुरा पुलिस ने तीनों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिर्फतार और चालान किया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किये गये लोगों ने ही कोतवाल के पिस्टल की चोरी की है – क्योंकि पिस्टल इन्हीं के पास से बरामद हुई है.

शहर कोतवाल की पिस्टल चोरी के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई.

SI सरफराज खां के मुताबिक, सीताकुंड के मनोज चौबे, मोहन छपरा के विजय कुमार गुप्ता, बहादुरपुर के अभिषेक भट्ठ और स्टेशन रोड निवासी राकेश गुप्ता निवासी गिरफ्तार किया गया है.

बैजनाथपुर और देवकीछपरा से गायब दो किशोरों का अता पता नहीं
बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और देवकीछपरा से रहस्यमय तरीके से गायब दो किशोरों का अभी तक पता नहीं चल पाने से घर परिवार के साथ रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल है. इलाके के लोगों को शक है कि दोनों को अगवा कर लिया गया है.
बताते हैं कि बैजनाथपुर का सुग्रीव चौधरी (13) घर से स्कूल गया था, लेकिन लौटा नहीं. 13 साल का ही दीपक भी उसी दिन से गायब है. सुग्रीव की साइकल सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में खड़ी पायी गयी है. दीपक के बारे में अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल सका है. दोनों ही किशोरों के परिवारवालों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है. बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी के मुताबिक एक मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि दूसरे केस की जांच की जा रही है.

बिल्थरा रोड से तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार
बिल्थरारोड से मिली खबर के अनुसार एसपी देवेंद्रनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम एक शातिर बदमाश को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया. उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ कुमार निवासी

पिडोरी थाना हलधरपुर जनपद मऊ है. उससे 12 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस देर शाम अखोप चौराहे पर नाकाबंदी कर चेकिग में लगी थी. इस बीच मऊ जनपद के रामपुर मधुबन की तरफ से आ रहा बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस को कई आपराधिक मामलों में उक्त बदमाश की लंबे समय से तलाश थी.

रसड़ा में एंटी रोमियो स्कवॉड एक्शन में
रसड़ा (बलिया) से मिली खबर के मुताबिक छात्राओं के साथ आये दिन हो रही छेड़खानी और बढ़ती अश्लील हरकतों को देखते हुए एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को कार्रवाई की. टीम को देख नगर क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन कोचिग संस्थाओं के आगे जमा युवकों में खलबली मच गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को रसड़ा एंटी रोमियो टीम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले पुलिस के जवानों ने इधर-उधर खड़े युवाओं की खबर ली. इस दौरान एक दर्जन से अधिक कोचिग संस्थानों, प्राइवेट स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई। हालांकि अभियान के दौरान कोई भी मजनूं अश्लील हरकत करते नहीं पकड़ा गया.

Tags: बैरिया लापता शहर

Post navigation

Previous: वाराणसी-बलिया-छपरा रेल खंड पर 232 बेटिकट पकड़े गए
Next: एक मिनट में पढ़ें सोमवार की खास खबरें

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.