गाजीपुर सीमा पर बलिया के किसान के साथ हाथापाई

इन दिनों पूरा करईल इलाका बाढ़ व बारिश के पानी से तबाह हैं गाजीपुर जिले के भी अनेकों गांव के किसान खेतों में भारी जलजमाव को लेकर परेशान हैं पहले तो धान की फसल बर्बाद हुई अब रवि की खेती भी नहीं हो पाएगी. आलम यह है कि करईल इलाके में अभी भी सड़कों पर पानी बह रहा है. मगई नदी में मछली पकड़ने वालों ने कई जगह जाल लगा दिया है जिसके कारण पानी का निकास बहुत धीमी गति से हो रहा है इसी बात को लेकर किसानों में नाराजगी है.

उत्पाती बंदर ने 50 वर्षीय महिला को किया जख्मी

नगर के वार्ड नं. 14 निवासिनी सीता देवी 50 पत्नी हीरा लाल ठाकुर पडो़स के घर के छत पर बृहस्पतिवार की सुबह फूल तोड़ने गयी थी. फूल तोड़ कर सीढ़ी से नीचे उतरने के क्रम में एक बन्दर महिला के शरीर पर अचानक कूद गया.

दस दिन के ट्रेनिंग कैंप का समापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डीएन पांडेय डिप्टी कमिश्नर व डॉ पी करुणापनन्न सीनियर प्रोफेसर मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज प्रयागराज रहे समारोह में अन्य अतिथि के रूप में सीके राय पूर्व शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज व चीफ फायर ऑफिसर धीरेंद्र सिंह यादव नरही एसएचओ प्रतिनिधि व महिला डेस्क प्रभारी नरहीं स्वाति मिश्रा रहीं.

आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक वेबिनार का आयोजन

वेबिनार में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर गुलाब चंद्रा ने बताया कि जनपद बलिया कई प्रकार की आपदाओं से प्रभावित होता है. इसको दृष्टिगत रखते हुए समुदाय को जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षित किए जाने की कार्य योजना जिला आपदा प्राधिकरण के द्वारा तैयार की जा रही है.

अखाड़े में बेटियाें के दांव पेंच देख दंग रह गए लोग, पहलवानों ने दिखाया दमखम

दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनीश राय ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

Death

युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

नगर के वयोवृद्ध समाजवादी चिंतक डा.बच्चा लाल तांबूलकर का निधन मंगलवार का रात 9 बजे 89 वर्ष की उम्र में भरे पूरे परिवार के बीच चलते फिरते हो गया

बलिया के लाल प्रद्युम्न ने किया कमाल, भोजपुरी सिंगिंग रियलिटी शो में हुए सेलेक्ट

प्रद्युम्न कुमार उपाध्याय पुत्र प्रभुनाथ उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत मनियर वार्ड नंबर 7 के निवासी है. इनकी माता रंभा देवी एक गृहणी एवं पिता प्रभुनाथ उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत मनियर के मनोनीत सभासद है. पांच भाई बहनों में प्रद्युम्न कुमार उपाध्याय चौथे नंबर पर हैं.

त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 24 नमूने

अभिहित अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस नवारात्रि पर आम जनमानस से अपील की कि किसी भी पैक्ट पैकेट वाले खाद्य पदार्थ पर FSSAI का लाइसेन्स नम्बर व पैकिंग तिथि अथवा एक्सपाईरी तिथि देख कर ही खरीदे जिससे नमूने का सुरक्षित होने का आभास होता है.

एफपीओ से लाभान्वित होंगे बलिया के किसान, जिले में कुल 20 एफपीओ गठित

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषको के बीच एफपीओ के गठन और उससे होने वाले लाभ के बारे में व्यापक प्रचार किया जाय और जनपद में अधिक से अधिक एफपीओ का गठन कराकर इनको शासन की योजनाओं से लिंक किया जाय

सपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने सस्वर कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है. उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे.

गड़हांचल के करईल इलाके में किसान बाढ़ व बारिश के पानी से परेशान

बाढ़ का पानी नदियों में अब तेजी से उतर रहा है और मानसून ने अलविदा कह दिया हो लेकिन पूरा करईल इलाका आज भी बाढ़ व बारिश के पानी से कराह रहा है इन किसानों का कोई सुध लेने वाला भी नहीं है.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौधरी का निधन, शोक की लहर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौधरी(80)वर्ष के निधन पर विद्यालय में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके स्मृतियों को नमन किया गया.

ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर पूजा विशेष एक्सप्रेस गाड़ी के संचलन में बदलाव

गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन

बैठक में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं से संबंधित मुद्दों और समस्याओं के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय शिविर का आयोजन

शिविर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा ने दर्जनों लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया.

वृद्धा पेंशन निकालने आयी महिला की बैंक में मौत

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव निवासी पानमती देवी बैंक में अपनी बहू के साथ वृद्धा पेंशन निकालने गयी थी, महिला ने 15 सौ रुपये पेंशन निकाले ही थे, तभी अचानक से महिला को चक्कर आया और वह गिर गयी. लोग उसे तुरन्त निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

news update ballia live headlines

सपा नेताओं ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए पत्रक में सपाजनो ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर बिहार से जोड़ने वाला जो पुल दिया था, वास्तव में इस दियारे क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर होता लेकिन दुर्भाग्यवश नदी का कटान पुल के बगल से होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा गई है

पुलिया पर बने गड्ढे को पाटने के लिए डीएम से लगाई गुहार

क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्रक देखकर पुलिया पर बने गड्ढे को जल्द से‌ जल्द ठीक कराने का गुहार लगायी है.

जनकल्याण परिषद बलिया इकाई की बैठक में विजय पाण्डेय उपाध्यक्ष मनोनीत

संस्था के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र उपाध्याय द्वारा विजय पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय को सदस्यता की शपथ दिलायी गयी.