लोक आस्था का पर्व छठ पर्व धूमधाम से मना, घाटों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी

मनियर के चांदू पाकड़ बहेरा नाले के किनारे परशुराम स्थान सहित आदि छठ घाट बहुत ही रमणिक रहा. चांदू पाकड़ बहेरा तट पर तो छठ घाट की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी हो रही थी.

अस्तगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

छठ पूजा को देखते हुए 2 दिन पहले से ही नगर के साफ-सफाई पोखरा की सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी. जैसे ही शाम हुआ अस्तगाम सूर्य की पूजा के लिए महिलाएं और औरतें बुजुर्ग सभी लोग गाजे-बाजे के साथ नगर पंचायत पोखर पर पहुंचने लगे और अस्तगाम सूर्य की पूजा की

बलिया के डॉ.गणेश पाठक भारतीय भूगोल परिषद की सेन्ट्रल जोन कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये

भारतीय भूगोल परिषद के इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ,

सड़क निर्माण को लेकर मूसा सिंह का आमरण अनशन, थाना प्रभारी ने जूस पिलाकर तुड़वाया

मूसा सिंह की मांग है कि इस सड़क पर आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर कीचड़ है. आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं तथा बगल के लगे विद्युत खंभे में करंट भी आ रहा है जिससे कोई बड़ी हादसा हो सकती है. इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाय.

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए 7 नवम्बर (रविवार) को सभी वोटिंग सेंटर पर विशेष कैम्प का आयोजन होगा.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे मिट्टी के  दिए और मिठाईयां

सेवा बस्ती के लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया.

बलिया की विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान- राजेश कुमार मिश्र

साल 1977 में आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश में एक नई क्रांति लाना हो या वर्तमान समय में भी युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी से लेकर के पंडित जनेश्वर मिश्र तक बलिया देश पटल पर ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर अपनी पहचान कायम रखा है.

त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी- राजकुमार सिंह

दुबहर बलिया.  स्थानीय थाना पर सोमवार की शाम पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जन सेवा केंद्र, व्यापारियों, समाजसेवियों, सर्राफा व्यवसायियों ,व्यापारियों व उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते …

नवानगर के 172 और पंदह के 160 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने नवानगर विकासखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो व सहायिकाओ को स्मार्ट फोन देकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

खाद्य सुरक्षा विभाग नें नगर क्षेत्र में छापेमारी कर भरे 11 नमूनें

सर्वप्रथम छापेमार दल ने आर्य समाज रोड़ स्थित जायसवाल जलपान गृह पर छापा मारा. भौतिक परीक्षण में फ्रीजर में रखे खोये में तथा काउन्टर में रखे कुछ मिठाइयों में मिलावट का संदेह हुआ. मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उक्त प्रतिष्ठान से 01 खोया, 01 पनीर, 01 छेने की मिठाई तथा 01 बर्फी का नमूना संग्रहीत किया.

एसडीएम बांसडीह के आदेश पर पुलिया के पास बने गड्ढे में मिट्टी डालने का काम शुरू

उपजिलाधिकारी बांसडीह ने कहा कि हम पर भरोसा करिए हम नया पुल निर्माण हेतु पत्र अपने स्तर से भेज रही हूं. तत्काल जिलाधिकारी से बात भी कर रही हूं. तत्काल प्रभाव से धन की व्यवस्था किया जायेगा.

असहाय महिला को दुबहर पुलिस की सहायता से मिला न्याय

आवेदिका द्वारा इस पुलिस की कार्रवाई से दुबहर पुलिस को कोटि-कोटि साधुवाद दिया. कहा कि अगर दुबहर थानाध्यक्ष आरके सिंह नहीं आए होते तो हमारे मामले का निस्तारण नहीं होता.

पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, प्रवीण कुमार प्रणवीर बने अध्‍यक्ष व रहवर आबदीन बने उपाध्‍यक्ष

इस मौके पर प्रवीण कुमार प्रणवीर ने कहा कि पिछला चुनाव 13 जुलाई 2008 को 2 वर्षों की अवधि के लिए हुआ था. उन्होंने आगे बताया कि लगभग 13 वर्षों से अधिक बीत जाने के बाद यह चुनाव संपन्न हुआ.

बलिया जिले में धूमधाम से मनाई गई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरारोड के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्र के गौवापार गांव मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वी जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई तथा भावपूर्ण स्मरण किया गया. मुख्य अतिथि प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने लौह पुरूष के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

सोनाडीह ढाला के पास गहरे खंती के पानी में छिपे दो गौ तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद देवरिया के मईल थाने के पुलिस ने 26 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें दो गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर बिल्थरा रोड सोनाडीह रेलवे ढाला के समीप रेलवे के खंती में पानी व जलकुंभी में जाकर छुप गए थे.

आनन्द विहार टर्मिनस-कटिहार वाया बलिया पूजा विशेष गाड़ी कल से

रेलवे प्रशासन ने आगामी पूजा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिये 09644 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनस से 31 अक्टूबर, 2021 को तथा 09643 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस से कटिहार से 01 नवम्बर, 2021 को 01 फेरे हेतु किया जायेगा.  इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

श्री नरहेजी कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने लौह पुरुष के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. अपने संबोधन में प्राचार्या ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अदम्य साहस एवं अटल विश्वास के प्रतिमूर्ति थे.

गर्भवती महिलाओं व गरीब बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक बांटे किट्स

बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए व सहयोग स्वरुप गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री किट और बच्चों को पाठ्य सहायक सामग्री किट वितरण किया गया.

बांसडीह सीएचसी पर अचानक पहुंचे कमिश्नर , गंदगी देख बिफरे , कई साल से जमे चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर का दिया निर्देश

जिले की स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हमेशा से रही है. जब कि माननीयों का अस्पतालों में दौरा होता रहता है. आलम यह है कि इतना के बावजूद भी सुधार नही दिखता. सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी मांगी जहां कोई भी रिकार्ड स्वास्थ्य अधीक्षक नही दिखा सके. फाइलें चादर से ढक कर रखी गई थी.

यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद अंगद यादव का अपने गृह जनपद में भव्य स्वागत

सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहे से चौधरी चरण सिंह तिरहा तक भव्य जुलूस निकाला जिसमें सपा ने 2022 के चुनाव को देखते हुये शक्ति प्रदर्शन भी किया वही प्रदेश सचिव ने कहा कि जो भी मुझे जिम्मेदारी मिली है उसको मैं पूरे जिम्मेदारी और सच्चे मन से पार्टी के लिए कार्य करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा.