नगहर में मारपीट के दौरान फायरिंग, युवक घायल, 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार रमेश राजभर की पत्नी शारदा देवी की तेरही सोमवार को सायं थी. जहां गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया. उस समय तो विवाद शांत हो गया. उसी बात को लेकर सुबह पुनः कहासुनी के बाद मारपीट में तब्दील हो गयी. मारपीट के दौरान एक युवक ने कट्टे से फायर झोक दिया. गोली सुरेश राजभर को जा लगी. छोटू राजभर की तहरीर पर पुलिस 17 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है. घायल युवक की स्थिति सामान्य है.

एनसीसी 90 यूपी बटालियन के कैडेट प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन

कैंप के दौरान एनसीसी कैंडिडेट ने ड्रिल, वेयन ट्रेनिंग, एफसी तथा बी सी फायरिंग कराई गयी, 27 से 31 तक बी सर्टिफिकेट कैंडिडेट की ट्रेनिंग हुई तथा सी सर्टिफिकेट कैंडिडेट की 27 से 2 तारीख तक ट्रेनिंग होगी. 90 यूपी बटालियन के उप सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कर्नल मनोज कुमार द्वारा एनसीसी कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग दी गई

सांकेतिक चित्र

नवविवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रामपुर महावल निवासी भीम राय की शादी पांच दिन पहले ही 25 जनवरी को 22 वर्षीय पम्मी के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार मायका से विदा होकर ससुराल पहुंची पम्मी की तबियत रविवार की रात अचानक बिगड़ गई. उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

बेल्थरारोड में ओमीक्रोन के मामलों में हो रही वृद्धि, कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तनवीर आजम से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लागतार बढ़ती जा रही है. लेकिन ओमीक्रोन को लेकर लोगों में तनिक भी भय नहीं दिखाई दे रहा है.

पैतृक गांव नगवा में मनाई गई प्रथम शहीद मंगल पांडे की 191 वीं जयंती

संगोष्ठी का आयोजन मंगल पांडे विचार मंच एवं शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं बापू: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

देश के स्वतंत्रता में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. बापू ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.  उनसे शांति से संघर्ष की सीख मिलती है.
प्रो. मौर्य महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बोल रहीं थीं.  उन्होंने कहा कि बापू का मानना था कि शस्त्र इंसान को तो मार सकता है, लेकिन इंसान के विचारों और अच्छे कार्यों को कभी नहीं मार सकता है

बलिया से भाजपा के चार प्रत्याशियों की घोषणा

इस मौके फेफना के प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी,रसड़ा के प्रत्याशी बब्बन राजभर, सिकंदरपुर के प्रत्याशी संजय यादव व बेल्थरारोड के प्रत्याशी छठ्ठू राम को जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया.

पुलिस बल एवं पोलिंग पार्टियों के ठहरने लिए सील बंद निविदा 8 फरवरी को आमंत्रित

निविदा फार्म किसी भी कार्य दिवस में रुपए 500 शुल्क देकर पुलिस कार्यालय बलिया से प्राप्त किया जा सकता है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने दी हैं.

news update ballia live headlines

बलिया से सपा के 3 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

समाजवादी पार्टी की ओर से बांसडीह से रामगोविन्द चौधरी, सिकन्दरपुर से मु. रिजवी, फेफना से संग्राम सिंह यादव के नाम की घोषणा की गई है.

क्रास कन्ट्री रेस में बृजेश व संध्या विजेता

बालक वर्ग की 5 किलोमीटर व बालिका वर्ग की 2.5 किलोमीटर की दौड़ जिला कारागार, एन सी सी तिराहा होकर तिखमपुर रोड पर आयोजित की गयी. बालक वर्ग में बृजेश कुमार साहनी प्रथम, अमरजीत निषाद द्वितीय, शैलेष कुमार तृतीय, अरुण कुमार चतुर्थ, सोनू पासवान पंचम और अनूप कुमार यादव छठें स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में संध्या यादव प्रथम, निक्की यादव द्वितीय, नेहा यादव तृतीय, स्नेहा यादव चतुर्थ, सोनी ठाकुर पंचम व राजश्री छठवें स्थान पर रही.

धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक सेनानियों ने कुर्बानियां दी है, तभी आज इस चमकते सूरज के नीचे हम सब गणतंत्र दिवस का आनंद ले पा रहे हैं। आम तौर पर यह जिला पिछड़े जिलों में जाना जाता है, पर इस शुभ अवसर पर भरोसा दिलाता हूँ कि न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया के साथ जन सहयोग से बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

स्वच्छ लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदानः जिलाधिकारी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेविल आफिसर (बीएलओ) को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन, 33 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 320 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जनपद के सेनानियों व साहित्यकारों को याद कर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने छात्र-छात्राओं के चहुंमुखी विकास और गांव को बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय को कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी. उन्होंने चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा 125 से ज्यादा गांवों को गोद लिए जाने की सराहना करते हुए कहा, हम लोगों ने कई नए कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के माध्यम से शुरू किए हैं. इसमें टीबी वाले बच्चों को गोद लेना भी शामिल है. इसलिए यह लक्ष्य बनाएं कि इन 125 गांवों में सभी प्रसव अस्पताल में ही हो, तथा एक भी शिशु की मृत्यु नहीं होने पाए. आंगनबाड़ी में अगर कोई भी कुपोषित बच्चा हो तो ग्राम प्रधान को सूचित करते हुए गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि बच्चे को स्वस्थ बनाया जा सके.

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में पराक्रम दिवस का आयोजन

रविवार को नेताजी की 125 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी के स्मारक पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया है. जिसके मुख्य अतिथि सीडीओ प्रवीण वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव होंगे.

पिकअप से लगभग 24 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार दो फरार

मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर अवैध शराब लादकर सहतवार की तरफ से रेवती की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम गायघाट स्थित मां पचरूखा मन्दिर के समीप घेराबंदी कर दिया. पुलिस टीम द्वारा पीकप को रोके जाने के बाद पीक अप पर सवार दो लोग अन्धेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये. पुलिस टीम ने तिवारी टोला थाना रिविलगंज जिला सारण(छपरा) बिहार निवासी अमित प्रसाद तिवारी को एक तमंचा वह एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

news update ballia live headlines

यूपी में स्कूलों की छुट्टी 30 तक बढ़ी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,37,704 नये मामले सामने आये, जो कल दर्ज किये गये मामलों की संख्या से 9,550 कम है. इस दौरान बीते 24 घंटे में 4800 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.

मनियर: जनता के का विचार बा…

पर विरोधी पक्ष के जवाब बा
बाबा के दरबार में खतम रोजगार बा, कोरोना से लाखन मर गइले, लाशन से गंगा भर गइली। मंत्री के बेटवा बड़ा रंगदार बा, किसानन के छाती पर रौंदत कार बा। जय श्रीराम के जाप बा। बइठल खाप बा।

डिफाल्टर राइस मिलों को धान न दिया जाए- डीएम

राइस मिल मालिक पूर्व में डिफाल्टर घोषित हो चुके है उन्हें धान न दिया जाए क्योंकि इनकी वजह से सरकार का नुकसान तो होता ही है साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सीएमआर समय से उपलब्ध न होने से किसानों से धान क्रय करने में देरी हो जाती है जिससे उनका भारी नुकसान होता है.उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि जिन मिलो को धन नहीं मिल पा रहा है उन्हें समय से धान उपलब्ध कराया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि गलती की कोई माफी नहीं है. उ

Bansdih police arrested 9 warrantees

वैक्सीनेशन टीम के सदस्य पर हमला करने वाले व्यक्ति को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन टीम के सदस्य पर हमला करने वाले लमुहीं निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान भेज दिया गया है. कहा कि जनरक्षा के लिए वैक्सीनेशन टीमें लगी हुई है. ऐसे लोगों से दुर्व्यवहार तथा मारपीट पर कठोर कार्यावाही सुनिश्चित होगी.

हरिजन बस्ती में देर रात दो झोपड़ियों में लगी भीषण आग, घर में रखा सामान हुआ राख

सिकंदपुर, बलियाः थाना क्षेत्र के खरीद भवानी माता मंदिर के समीप हरिजन बस्ती में बुधवार को देर रात गांव निवासी सुरेंद्र राम की दो झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग …