Category: Uncategorised
गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर करीमुद्दीन रेलवे स्टेशन के पूरब दिशा में लट्ठूडीह गांव के पास रेलवे पटरी चटक गयी है. लट्ठूडीह निवासी सुभाष सिंह ने जब टूटी पटरी को देखा तो सबसे पहले फोन करके करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस मार्ग पर अभी ट्रेन का आना जाना बन्द है.
बिहार, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के एक दर्जन पीड़ित परिवारों ने सउदी में भुखमरी के शिकार अपने लाडलों को स्वदेश बुलाने हेतु गुहार लगाई. महिलाओं का रोना देख आने-जाने वाले भी ठिठक कर उनके प्रति संवेदित हुए बिना नहीं रह पाते थे. इन सभी को मुम्बई स्थित सांतक्रुंज की एक कम्पनी ने पलम्बर व ड्राइविंग के वीजा पर लगभग ढाई साल पहले सउदी अरबिया भेजा था.
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोट बंदी के फैसले से देश में हाहाकार मचा हुआ है. उद्योगपति या पैसे वाले बैंकों की लाइन में नहीं है, जबकि गरीब लोग दिन भर पैसे के लिए बैंकों में जमा करने के लिए व निकालने के लिए रात से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं. इसके बावजूद भी पैसा नहीं मिल पाता है.
नोट बंदी के दो हफ़्तों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों के बैंकों द्वारा भुगतान न किये जाने से लोगों की समस्यायें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ग्रामीण अंचलों के बैंकों पर दलालों का कब्जा है, ग्राहक प्रतिदिन बैकों का परिक्रमा कर निराश होकर बैंक कर्मियों को खरी खोटी सुनाकर लौट जा रहे है. जबकि सरकार लोगों की समस्याओं के दूर करने के लिए रोज कोई न कोई नया आदेश पारित कर रही है.
