नगदी और सामान पर तो हाथ फेरा ही, खाता-बही भी उठा ले गए चोर

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग जगहों पर हाथ साफ़ किया किया. पकवाइनार के त्रिपाठी मार्केट स्थित दयाराम यादव की किराना दुकान में छज्जा हटा कर दस हजार नगदी समेत लगभग बीस हजार रुपयों के समान पर हाथ साफ़ किया.

निःशुल्क शिविर में 1500 मरीजों की जांच दिल्ली के डॉक्टरों ने की

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर व कंबल वितरण का आयोजन किया गया.

रेवती में अवैध शराब समेत तीन दबोचे गए

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर डुमायीगढ़ घाट से 213 शीशी दूसरे प्रान्त की निर्मित अवैध शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को रेवती पुलिस ने धर दबोचा.

खेत में मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं

बैरिया- बलिया मार्ग नेशनल हाईवे पर, पांडेपुर और टेंगरही के बीच सड़क से उत्तर तरफ के खेतों में लगभग 55 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ का शव पाया गया. घटना रविवार शाम तीन बजे के लगभग की है. खेत घूमकर आ रहे किसी किसान ने खेत में शव को देखा और शोर मचाया. वहां काफी संख्या में भीड़ जुट गयी.

छात्र-छात्राओं व रसोइयों को बांटे स्वेटर, टोपी व गर्म कपड़े

लुढ़कते तापमान को देखते हुए समाज के सुधारक गुरुजनों ने भी छात्र-छात्राओं में स्वेटर, टोपी व गर्म कपड़ों का वितरण कराना शुरू कर दिया है.

बढ़ती आबादी के कारण हो रहा वनों का सफाया – सिंह

जिलाधिकारी मैनपुरी चन्द्र पाल सिंह ने अपने आवास पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने के पश्चात उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने रहने खाने पीने की व्यवस्था स्वयं करते हैं, उसी तरह से हमें पर्यावरण के बारे में भी खुद सोचना चाहिए.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल

प्रदेश के पशुधन विकास मन्त्री मु. जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानन्द अंचल का जीवन संघर्षों के दस्तावेज थे. वे समाजवादी विचारधारा के राहगीर थे. उन्होंने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया.

मेला दिलों का आता है, एक बार, आ के चला जाता है

द्वाबा की धरती पर धनुष यज्ञ मेला एक नहीं कई मायनों में खास है. इस मेले में न सिर्फ खरीदारी होती है, बल्कि कई युगल जोड़ों के वैवाहिक रिश्ते भी इस मेले में तय होते हैं.

स्वास्थ्य शिविर में सहयोग के लिए मंत्री ने दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वस्थ मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने बलिया के सीएमओ डॉ. पीके सिंह को टेलीफोन कर सोनबरसा में रविवार को आयोजित होने वाली स्वास्थ्य शिविर में पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया है.

दिल्ली से चिकित्सकों की टीम पहुंची सोनबरसा

समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में रविवार 25 दिसम्बर को सोनबरसा अस्पताल परिसर में लगने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली के सर्जिकल विभाग के प्रधान डॉ. प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में उक्त हॉस्पिटल के आधा दर्जन चिकित्सक शनिवार को ही यहां पहुंच गए हैं.

व्यक्तिगत वर्चस्व कायम करने की कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक

रामलीला मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई. आगामी विधान सभा चुनाव के लिये रणनीति तैयार की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी सुनील कुमार सरदासपुरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा की गयी नोट बंदी की गलत नीतियों के चलते आम नागरिक परेशान हैं.

कांंग्रेसियों ने की दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारगर कार्रवाई की मांग

घोसी लोकसभा के कोआर्डिनेटर मसूद आलम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल के साथ दुर्व्यहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

झरकटहां टीएस बन्धे पर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां टीएस बन्धे पर स्थित डईनियां ढाला के समीप गुरुवार की देर सायं हुई मारपीट व झोपड़ी जलाने के मामले में अलग अलग दो मुकदमे दोनो पक्ष की तहरीर पर दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लखनऊ चलने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिसम्बर के लखनऊ कार्यक्रम के मद्देनजर बांसडीह के भाजपा नेता दिनेश्वर सिंह ने विभिन्न गांवो में व्यापक जनसम्पर्क कर लोगों को लखनऊ चलने का आह्वान किया.

ओवरटेक के चक्कर में बोलेरो को मारा धक्का, पांच सिपाही जख्मी

रात्रि में बोलेरो से गश्‍त कर रहे पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक कर धक्‍का मार दिया. इस हादसे में पांच सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना मुहम्‍मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्‍लमपुर गांव के पास शुक्रवार की रात हुई. सड़क दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

नगवा महिला महाविद्यालय में लगेगी विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा

बलिया के विकास पुरुष रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की कवायद तेज हो गई है. पिछले महीने नगवा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक पूर्व मंत्री नारद राय ने नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी.

बैंक से समय से नहीं मिले पैसे, एक और मरीज की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र में नोट बन्दी के कारण बैंक से पैसे समय से नहीं निकलने के चलते ग्राम सभा बलेऊर निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया, जो जम्मू कश्मीर में रहकर नौकरी करता था. पत्नी द्वारा बैंक से कई दिनों के बाद भी पैसे लेकर अपने पति के पास नहीं पहुंच पाई.

‘आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करो’ रैली कल

दिन शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज, आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक कम्पनी बाग में अरविन्द गोंडवाना की अध्यक्षता व सूचित गोड़ के संचालन में की गयी.

नोटबंदी पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया धमाल

अंधऊ बाईपास के पास स्थित बिराईच में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति करके बच्चों ने धमाल मचा दिया. इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.