Category: सिकंदरपुर
ओमप्रकाश तुरैहा के घर के लोग बाजार में सब्जी बेचने में लगे हुए थे कि उनके घर पर अज्ञात कारणों से आग लग गई. वे अपना दुकान छोड़कर के घर पर जाकर देखा कि उनके घर में आग लगा हुआ है दो झोपड़ी सहित एक खोप उसमें रखा गया गेहूं 20 कुंटल जलकर राख हो गया. गांव वालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद से आग को बुझाया गया.
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम में विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अपना योगदान दे चुके वरिष्ठ पत्रकार शम्भूनाथ मिश्र, दैनिक जगरण के वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद, दैनिक समाचार पत्र आज और गांडीव में अपनी सेवाएं दे चुके बालकृष्ण यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों की फेहरिश्त में शामिल रहे चुन्नी लाल गुप्ता, अशोक पांडेय व समाजसेवी हरि भगवान चौबे को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक व प्रमुख समाजसेवी कप्तान उपाध्याय ने अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्र धैर्य का परिचय दें. जल्द से जल्द भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है। पूरी उम्मीद है कि प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिक्षामित्रों की समस्या का जरूर समाधान करेंगे. नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन ने कहा कि ब्लाक के एक एक शिक्षा मित्र के समस्या का समाधान संघ करेगा.
बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में शहर के लगभग सभी सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सिंकदरपुर रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में एसडीएम सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि यह शिक्षण संस्था वास्तव में प्रशंसा के काबिल हैं, यही छोटे-छोटे बच्चे आगे चलकर अपनी कलाओं के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनायेंगे.
देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के भोड़वार से खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव बारात आयी थी. बारात में आये पांच लोग कार( यूके 07 v 6999) से वापस घर जा रहे थे. अभी वे तिलौली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बेल्थरारोड डिपो की बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी आस पास के लोगों की नींद खुल गई.
