ऑफिसर्स क्लब बलिया में हुआ किसान दिवस का आयोजन

बलिया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत आफिसर्स क्लब बलिया में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

भाषण प्रतियोगिता में उद्देश्य प्रथम, आदित्य द्वितीय और विशाल को तृतीय स्थान

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित कान्फ्रेंस हाल में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादे “महान वीर एवं सर्वोच्च बलिदानी साहिबजादा जोरावर सिंह व फतेह सिंह का अमर बलिदान पर कृतज्ञ राष्ट्र” विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित किया गया.

धूमधाम से मनाई गई किसानों के मसीहा की जयंती

बलिया. किसानों के मसीहा भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई.

रसड़ा निकाय चुनाव में दो प्रत्याशी जनसंपर्क में आगे

रसड़ा(बलिया). नगर निकाय चुनाव की तिथि भले ही ना घोषित की गई हो लेकिन रसड़ा में दो प्रत्याशियों द्वारा अभी से ध्वनि विस्तारक यंत्र से पच्चीस बनाम ढाई साल बेमिसाल का चुनाव प्रचार कर जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे हुए है.

बेस्ट एथलीट अवार्ड से नवाजे गए नरही नंबर एक के आदित्य

बलिया. जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र सोहाव की टीम ओवर ऑल चैंपियन हुई. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदेश दयाशंकर सिंह ने सोहाव के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय एवं बीईओ लोकेश मिश्र को सर्वजेता ट्रॉफी प्रदान की. वहीं नवानगर की टीम द्वितीय एवं गड़वार की टीम तृतीय स्थान पर रही.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता सपा में शामिल

बलिया. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बलिया के एसटी एसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन भारती के नेतृत्व में दर्जनों साथियों ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का झंडा थाम कर समाजवादी पार्टी के साथ चलने का निश्चय किया.

प्रधानमंत्री से मिले उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी

नई दिल्ली/बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट की.

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बलिया. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत, विभाग भारत सरकार द्वारा ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर’ 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाने का निर्णय लिया गया है.

वाराणसी व गोरखपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने से अफरा-तफरी का माहौल

डीआरयूसीसी के सदस्य एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सख्त ऐतराज करते हुए कहा है कि सभी को पता है कि अपने इस क्षेत्र में एक तो दिन में कुहासे का दूर दूर तक कोई असर नहीं होता. दिन की अवधि में गोरखपुर से प्रातः 9.55 तथा वाराणसी सीटी से 11.30 बजे से इंटरसिटी ट्रेन मात्र 5 घंटे के बीच संचालित होने की समय सारिणी निर्धारित है जो रेल अधिकारियों के मनमानी तथा सरकार को बदनाम करने वाला निर्णय है.

Dayashankar singh

स्मारक के सुंदरीकरण के साथ ही स्थापित होगी इंटरनेट लाइब्रेरी

बलिया. प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय ने प्रथम शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा के विकास के लिए जो नीव रखे हैं उनको ऊंचाई प्रदान की जाएगी. मंगल पांडे के स्मारक को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

बलिया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद टीडी कॉलेज चौराहे पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया.

ओडीओपी में अब शामिल होगा सत्तू उद्योग, प्रोसेसिंग यूनिट का हुआ शुभारंभ

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में अब मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होगा. इससे सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. शहर के आर्य समाज रोड में गुरुवार को सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की भी शुरुआत की गई.

गंगा किनारे के नाविकों के भी बहुरेंगे दिन: दयाशंकर सिंह

श्री सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अपना जनपद किसी भी बड़े शहरों से कम नहीं रहेगा. कहा इसके अलावा शहर में नाली निर्माण, सीवरेज व्यवस्था आदि को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा.

कल्पना को जमीन पर उतारने वाले कर्मयोगी थे लौह पुरुषः कुलपति

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने का श्रेय लौह पुरुष को ही जाता है. वह सिर्फ कल्पना करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि कल्पना को जमीन पर उतारने वाले कर्मयोगी थे. हिमालय जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण ही देश ने उन्हें सरदार माना. वह हमेशा कहते थे कि आम प्रयास से हम देश को एक नई दिशा दी जा सकती है जबकि एकता की कमी हमें नई आपदाओं में डाल देगी.

नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी अपना रहे नाना प्रकार के हथकंडे

रसड़ा,बलिया. नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है. वही नेताओं की भी खूब …

जल, जमीन और जलाशय को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी : वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए. उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि प्रशासन ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और सुरहा ताल को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सांसद निधि से की जाए भजन कीर्तन की व्यवस्था: वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया. नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का निर्देश है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी छोटे बड़े मंदिरों का सर्वे कराया जाए और वहां पर भजन-कीर्तन और वाद्य यंत्रों की व्यवस्था कराई जाए.

प्रथम शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व फरीन्दा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मंगल पांडे की आदमकद प्रतिमा नगवा में माल्यार्पण कर एक चौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन संतोष चौबे ने किया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

बलिया में नगर निकाय चुनाव दमखम से लड़ेगी सुभासपा

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जहुराबाद के विधायक ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सुभासपा अपने दम पर पूर्वांचल ही नहीं अपितु पश्चिम के बहुतायत सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का काम करेगी.