जिला पंचायत की बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में हुई. इसमें वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

गड़वार: दामोदरपुर गांव में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विशिष्ट हो या आमजन सभी को वृक्षारोपण कहना ही चाहिए , जिले भर में वृक्षारोपण के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया वृहद वृक्षारोपण

प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बेलहरी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसुधरपाह पर सैकड़ों वृक्ष लगाए गए.

नगर पंचायत सहतवार में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

स्थानीय नगर पंचायत में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया.

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर कटहल नाले पर बने रेगुलेटर और नाले का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाले में जलकुंभी की मात्रा बहुत अधिक है. साथ ही आसपास के घरों का पानी भी नाले में गिर रहा है. उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई चंद्र बहादुर पटेल को निर्देश दिया कि नाले की जल्द से जल्द सफाई करा दी जाए.

रेवती: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र

मांगपत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि उनके बस्ती से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है. इस संदर्भ में उन्होंने मांग रखा कि नगर पंचायत कार्यालय से रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर वार्ड नंबर 3 के राजभर बस्ती के पास उक्त मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कराया जाए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ब्लाक मुख्यालय सोनवानी के प्रांगण में हुआ योग कार्यक्रम

विकासखंड बेलहरी के ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार के दिन मनाये गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनवानी गांव के दिव्यांग युवक गुड्डू यादव पुत्र दीना यादव ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. युवक ने ट्राई साइकिल पर बैठे बैठे ही योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया.

आग लगने से 16 परिवारों की तीन दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, घर का सारा सामान नगदी, जरूरी प्रपत्र जलकर हुए राख

छपरा सारीब ग्राम सभा के पांडेय के छपरा राजभर बस्ती निवासी जगधारी राजभर की झोपड़ी से बुधवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते. तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल की तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियों को अपनी जद में ले कर सामान सहित राख कर दिया.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक ने लगाई जन चौपाल

बांसडीह के केवड़ा गांव में जन चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी क्योंकि यह गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है अतः वहां पर उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी. I’m उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा

रेवती: निशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन

सुबह 10 बजे से रोगियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ और चिकित्सकों के द्वारा अपराह्न तक दवाएं लिखी जाती रही. डॉ. एके यादव, डॉ. एके केशरी, डॉ. डी भारद्वाज,डॉ जेपी वर्मा ,डॉ मनीषा मिश्रा,डॉ विकास कुमार,डॉ बीके यादव, डॉ.यूके तिवारी ने रोगियों तथा उनके रोग के लक्षणों की विस्तार से जानकारी के बाद दवा लिख कर परहेज आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

रेवती: कंचनपुर ग्राम सभा में मानक के विपरीत हो रहा पंचायत भवन का निर्माण, ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में पुराने ईंटों का भी प्रयोग किया जा रहा है. बताया कि पंचायत भवन निर्माण में लगाया जा रहा सरिया भी घटिया किस्म का है. बताया कि इस बाबत हमारे द्वारा उ.प्र. शासन सहित जिलाधिकारी महोदय एवं सीडीओ बलिया के यहां शिकायती पत्र दिया गया है. इस मामले में जांच भी हुई है लेकिन जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ता के संज्ञान में दिए बिना ही जांच करके रिपोर्ट लगा दी गयी है.

श्रमिक संगठनों के आवाहन पर जीवन बीमा निगम कार्यालय में रही हड़ताल

बलिया. देश के विभिन्न श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बुलाई गयी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन 28 मार्च 2022 को भारतीय जीवन बीमा निगम, बलिया में सम्पूर्ण हड़ताल रही. निगम के सबसे …

सिकंदरपुर की लोग बदबूदार कचरे से निकल रहे जहरीले धुंए से परेशान

सिकंदरपुर, बलिया. एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिग सुधारने के लिए जिले की नगर पंचायतें जी-तोड़ कोशिश में हैं तो वहीं स्थानीय नगर पंचायतें इससे इत्तेफाक नहीं रखती. नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों …

breaking news update

सांप ने 52 वर्षीय व्यक्ति को डसा, यूपी के किसानों की फसल काट ले गए बिहार के दबंग

12-14 बच्चों को टीका व 60 प्लस को प्रिकॉशन डोज लगाने के दिशा-निर्देश जारी बलिया: भारत सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते …

विधान परिषद चुनाव: रविशंकर व अरविंद आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को बलिया जनपद से चौथी बार विधान परिषद पहुंचने वाले भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने जिलाधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

फोर व्हीलर से उतरे लोगों ने मारपीट की एवं बाइक तोड़ी

मनियर,  बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के उदयीपुर निवासी मारकंडेय सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह ने सी ओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी को शिकायती पत्र लिखा है कि बिगत शनिवार को होली के दिन मैं दतपुर …

जनप्रतिनिधियों से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में कुंवर विजय सिंह पप्पू ने मांगा समर्थन

कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि जिस प्रकार से आप ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को पुनः सत्ता में काबिज किया है उसी प्रकार से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ताकि हमारे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो सके. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि 22 मार्च को उनके पर्चा दाखिला में जाने के लिए मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें.

गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

आरोपी विजय यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया को मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ढाला के पास स्थित विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. उक्त आशय की जानकारी प्रभारी निरीक्षक मनियर मदन पटेल ने दी.

चार दिवसीय आंगनबाड़ी प्रशिक्षण 28 फरवरी तक

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला एवं बताया कि बच्चे खेल-खेल में कैसे सीखते हैं. गतिविधि आधारित शिक्षा छोटे-छोटे बच्चों के लिए लाभदाई होता है. प्रशिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला

दीवार गिरने से महिला की मौत

बिगहीं गांव निवासी रामसखी 65 वर्षीय पत्नी रामनाथ अपने निजी काम से गांव के रास्ते से कहीं जा रही थी कि रास्ते में नन्हू उपाध्याय की ईट गिलवा से बना दीवाल अचानक भर भरा कर गिर गया. जिसमें दबने से रामसखी की मौके पर ही मौत हो गयी.