जब ‘बलिया लाइव’ बना माध्यम वर्षों से बिछड़े बेटे को उसके मां-बाप से मिलवाने में

करीब एक दशक पूर्व गुम हुआ बालक, आज जवान हो गया है. ‘बलिया लाइव’ उस खोए युवक उसके परिजनों से मिलाने का माध्यम बना. गायघाट निवासी बुधन साहनी का एक दशक पूर्व लापता बेटा मंगलवार की दोपहर जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों से लेकर मुहल्ले के लोग देखते ही अपने लाल को पहचान गए.

चंद्रशेखर जयंती पर छात्रवृति परीक्षा एक्सीलेंसी अवार्ड विजेता सम्मानित

देवस्थली विद्यापीठ में संस्थापक पूर्व प्रधानमन्त्री चंद्रशेखर जी 91वी जयन्ती सादगी के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर छात्रवृति परीक्षा शेखर एक्सीलेंसी अवार्ड में चयनित प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया.

जोश में होश न खोएं कार्यकर्ता – ओमप्रकाश राजभर

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बांसडीह में भाजपा व सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया.

पाकिस्तान के खिलाफ द्वाबा के युवाओं में फूटा गुस्सा

भारतीय नागरिक व पूर्व सैन्य अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध बैरिया के युवाओं ने किया.

बलिया में चुनाव व्‍यय प्रेक्षक रहे शमशेर अली पर बिहार में फायरिंग, ड्राइवर की मौत

अभी हाल ही में संम्पन हुए विधान सभा चुनाव के लिए बलिया जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्‍यय प्रेक्षक शमशेर अली के वाहन पर बिहार के गौरा थाना क्षेत्र के सलीमा पुर में शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियो द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की सूचनाएं मिल रही हैं.

पकड़ी निवासी उपनिरीक्षक की आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत

जिले के पकड़ी गांव के मूल निवासी जीतेंद्र सिंह पुत्र रामप्रवेश सिंह की काकोरी के आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह कानपुर के बिल्हौर कोतवाली में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे.

आज ही के दिन तड़के मंगल पांडेय को दे दी गई थी फांसी

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 29 मार्च 1857 को बगावत करने के जुल्म में अंग्रेजों ने आठ अप्रैल 1857 को बलिया के अमर सपूत मंगल पाण्डेय को तड़के फांसी दे दी गयी थी.

काशी विद्यापीठ के कृषि के डीन आॅफ फैकल्टी रहे डॉ. डीके उपाध्याय का निधन

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष तथा काशी विद्यापीठ के कृषि के डीन आॅफ फैकल्टी रहे डॉ. डीके उपाध्याय का निधन मंगलवार को उनके सदर कोतवाली के सामने स्थित आवास पर हार्ट अटैक के चलते हो गया.

आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन, देवरिया को 8 विकेट से हराया

द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार की रात आजमगढ़ और देवरिया की टीमों के बीच मैच खेला गया.

छपरा से आनंद विहार अब हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

छपरा से आनंद विहार दिल्ली के मध्य रविवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को छपरा से दिल्ली व सोमवार को दिल्ली से छपरा के बीच चलेगी.

उपेंद्र तिवारी ने मुक्तिनाथ व मंगला भवानी के दरबार में मत्था टेका

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे उपेन्द्र तिवारी को कार्यकर्ताओं ने सर आंखों बैठाया. बलिया गाजीपुर के सीमा पर नरायणपुर ज्योही उपेन्द्र तिवारी का काफिला पहुंचा तो हजारों के संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते विधायक का माला पहना कर स्वागत किया.

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री आज सिकंदरपुर में, उजियार में उपेंद्र तिवारी के स्वागत की तैयारी

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री रामकृपाल यादव पहली अप्रैल को 12 बजे सिकन्दरपुर पहुंचेंगे. उधर, मंत्री बनने के बाद पहली फेफना विधायक भी जनपद में आ रहे हैं.

सिताबदियारा से पटना फिर चलेगी निगम की बस

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा से पटना तक चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस एक बार फिर सिताबदियारा से छपरा की राह आसान करने वाली है.

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सहित चार की गोली मारकर हत्या

सरायढ़ेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट के पास मंगलवार की शाम पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान डिप्टी मेयर के बड़े भाई नीरज सिंह पर जानलेवा हमला हुआ.

यूपी ही नहीं, बिहार में भी योगी समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी

मुख्यमंत्री की रेस में जितने भी नाम थे, उनको पीछे छोड़कर जब योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगी तभी से हर कोई वजहें तलाशने लगा है.

सोशल मीडिया पर तो पहले से ही सीएम हो गए थे योगी

यूपी में विधान सभा का चुनाव की तैयारियां चल रही थी. सभी दलों में उच्‍चस्‍तरीय बैठकों का दौर चल रहा था, तभी सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर संपूर्ण पूर्वांचल में कट्टर हिंदू नेता गोरखपुर के सांसद आदित्‍यनाथ योगी को यूपी के सीएम के रूप उन्‍हें हजारों लोगों ने प्रस्‍तुत कर दिया था.

योगी आदित्यनाथ कल संभालेंगे यूपी की कमान, मौर्य व शर्मा डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी ने गहन मंथन के बाद आखिरकार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुन लिया. एएनआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. आदित्यनाथ की पहचान फायरब्रांड नेता के रूप में रही है. विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा रैलियां करने वाले आदित्यनाथ पूर्वांचल के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं.

गम्भीर मामलों में अभियुक्तों के बरी होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त

गम्भीर आपराधिक मामलों में लचर विवेचना के कारण अभियुक्तों के बरी होने को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गम्भीरता से लिया है. कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि विवेचना में आने वाली खामियों को दूर करे. इसमें जांच अधिकारी के साथ वरिष्ठ अफसरों को भी जवाबदेह बनाया गया है.

पूर्वांचल के लिए उम्मीद की किरण हैं मनोज सिन्हा

मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी में काफी मंथन के बाद मनोज सिन्‍हा का नाम आने से पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है. वैसे अभी दो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, किंतु मनोज सिन्‍हा का नाम काफी मजबूती से सामने आया है.