सरकार के खिलाफ शिक्षा प्रेरकों ने खोला मोर्चा पहली को बलिया, 15 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

सरकार ने प्रेरकों के साथ घोर अन्याय किया है. अपनी मांगों के संबंध में प्रेरकों का प्रतिनिधिमंडल बार-बार सरकार के मंत्रियों से मिलकर अपनी जायज मांगे रखता रहा है लेकिन किसी मंत्री ने प्रेरकों की बात सरकार तक नहीं पहुंचाई. सरकार प्रेरकों का बकाया मानदेय एवं सेवा बहाली नहीं करती है तो प्रेरक विधानसभा के सामने आंदोलन करने को विवश है.

नगरा के मुख्य बाजार में रोज लग रहा जाम, राहगीरों के अलावा कारोबारियों को करना पड़ रहा काफी परेशानियों का सामना

नगर पंचायत नगरा के मुख्य बाजार में अब रोज जाम लगने लगा है. रविवार को भी घंटो बाजार जाम की चपेट में रहा. जाम के वजह से राहगीरों के अलावा कारोबारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. लोगो का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

बलिया के गुमनाम अमर शहीदों की स्मृति में निकली विजय रथ यात्रा

जिले में 21 लाख 27 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. इसमें 15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज, जबकि 6 लाख 20 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है. सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जिले के 350 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है.

यूपीटीईटी रद्द होने पर अभ्यर्थियों से शांति की अपील, दोबारा परीक्षा होने पर नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

बलिया.रविवार को होने वाली यूपी टीईटी रद्द कर दी गई. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक होने के कारण यह निर्णय लिया गया. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार …

देव सिंह दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजे गए

बलिया/मुंबई. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता देव सिंह को तीसरे दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है. ये अवार्ड उन्हें बेस्ट एक्टर इन भोजपुरी इंडस्ट्री केटेगरी में लोकसभा सदस्य गोपाल …

news update ballia live headlines

हजारों साल पुरानी है बक्सर की पंचकोसी यात्रा, पहले दिन का विश्राम गौतम ऋषि के आश्रम अहिरौली में

भगवान श्रीराम ने जिस जिस आश्रम में जाकर प्रसाद चखा वहां आज भी भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है.

ऐतिहासिक ददरी मेला में मुजफ्फरपुर के बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ चेतक का खिताब

चेतक प्रतियोगिता में कुल 28 घोड़ों ने भाग लिया. फाइनल राउंड में 8 घोड़े ही पहुंच सके. शेष 20 घोड़े लीग राउंड में ही बाहर हो गए. इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर निवासी अजय कुमार के दो घोड़े बादल और राजू क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे.

जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में की बैठक

बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक की. उन्होंने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विधानसभा क्षेत्रवार हो रही …

पराली जलाने से गन्ने के खेत में लगी आग

सरकार पराली जलाने पर मुकदमा लिखे जाने एवं आर्थिक दंड का प्रावधान की है लेकिन फिर भी कुछ किसान इन सब की अनदेखी कर पराली जला रहे हैं.

उप जिलाधिकारी ने मतदान के लिए किया प्रेरित, जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एनसीसी ऑफिसर कैप्टन हरेन्द्र कुमार सिंह एवं संजीव कुमार शुक्ला की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. उपजिलाधिकारी ने एनसीसी कैडेटों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

news update ballia live headlines

29 होटलों में छापेमारी, शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार

बक्सर में पुलिस ने सोमवार की रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 होटलों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इससे पहले पहले बक्सर एसपी और डीएम ने बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा किया फिर छापामारी करने निकल पडी़.

खेतों में पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना

किसान भाईयों को सूचित करते हुए जिला उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि अपने खेतों में धान की पराली/फसल अपशिष्टो को बिल्कुल भी न जलाएं,  पराली/फसल अपशिष्टों का वैकल्पिक उपयोग यथा-बायो एनर्जी,कम्पोस्ट खाद इत्यादि के लिए करें, जिसके फलस्वरूप मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की बढ़ोतरी से मिट्टी जीवाणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है, और उत्पादन बढ़ता है.

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद

प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि लालू यादव व साहब यादव निवासी दयाछपरा को वाहन चेकिंग के दौरान पांडेयपुर ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 392 व 411 भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तार किया गया है.

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरारोड के चुनाव में सरफराज अहमद अध्यक्ष, अनिल कुमार पाठक-उपाध्यक्ष व महेन्द्र यादव मंत्री निर्वाचित

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरारोड के चुनाव में सरफराज अहमद अध्यक्ष, अनिल कुमार पाठक-उपाध्यक्ष व महेन्द्र यादव मंत्री निर्वाचित

news update ballia live headlines

‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पंजीकृत किसान होंगे चयनित

लाभार्थी कृषकों का चयन निम्न बिन्दुओं के आधार पर किया जायेगा. जिसमें ग्राम का एक ऐसा कृषक जो ग्राम में निवास करता हो, जिसके पास कम से कम 01 एकड़ भूमि हो तथा शेड निमार्ण कर वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना करने का इच्छुक हो, का चयन किया जायेगा.

जिलाधिकारी के निरीक्षण में क्रय केंद्र मिला बन्द, डिप्टी आरएमओ व प्रभारी का रोका वेतन

मंडी समिति रसड़ा के विपणन शाखा के केन्द्र पर भी खरीद के प्रति कोई सार्थक प्रयास नहीं पाया गया. इस पर क्रय केन्द्र प्रभारी मण्डी निरीक्षक एवं मंडी समिति रसड़ा के सचिव का वेतन रोकने का आदेश दिया है.

news update ballia live headlines

किसान लेमनग्रास, पामारोजा जैसे औषधीय प्रजाति के पौधों को खरीदने के लिए इन नंबरों पर करें सम्पर्क

औषधीय प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आपके यहां कोई कृषक लेमनग्राम, पामारोजा इत्यादि औषधीय प्रजाति के पौध का क्रय करना चाहता है तो नियमानुसार निर्धारित मूल्य के अनुसार पौध उक्त पौधशालाओ से क्रय कर सकता है.

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं. इसमें किसी प्रकार की लेटलतीफी क्षम्य नहीं होगी.

बेल्थरारोड में तहसील समाधान दिवस का आयोजन, उप जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें

इस मौके पर ग्राम बराईच में पोखरी में अवैध कब्जा कर उसके अस्तित्व समाप्त किये जाने की शिकायत मालती देवी पत्नी फेकू यादव की ओर से लिखित रूप से किया गया. ग्राम लोहटा में सुनील सिंह ने रास्ता अवरूद्ध किये जाने, ग्राम सिकंदरा पुर में भी रास्ता में नीव खोद कर अवरुद्ध किये जाने की शिकायत राजेश यादव पुत्र सीरी यादव ने किया.

मनाया गया पूर्व रक्षामंत्री का जन्मदिन

समारोह को सम्बोधित करते हुए लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव जी के जीवन से हम समाजवादी साथियों को सिख लेना चाहिए. अपने लम्बे राजनीतिक जीवन मे नेता जी ने हमेशा समाज के अन्तिम व्यक्ति के बेहतरी के लिए काम किया.