Category: देश दुनिया
पहले मुकाबले में इनकम टैक्स चेन्नई के आर आर्यदन ने मैच के 42वें मिनट में पहला गोल कर चेन्नई का खाता खोला, मध्यांतर तक चेन्नई 1-0 से आगे थी. मध्यांतर बाद बक्सर ने 79वें मिनट में पप्पन सरदार के गोल की मदद से मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया. मैच के अंतिम क्षणों में चेन्नई के अमीरुद्दीन ने शानदार गोल कर चेन्नई को 2-1 की जीत दिला दी. वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में सीआरपीएफ जालंधर ने पूरी तरह से एकतरफा बना दिया और केरला यूनाइटेड की टीम को 7-1 से पराजित कर दिया.
ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में जीतन राम मांझी मुर्दाबाद परशुराम एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मुरारपट्टी मठिया से चलकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालगंज के सामने उनके पुतले को दहन किया तथा इस समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री से अपील किया कि तत्काल ब्राह्मण समाज के लोगों से माफी मांगे अन्यथा इस तरह का आंदोलन पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज चलाएं मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रणव कुमार पाठक, सर्वजीत दुबे, छोटू तिवारी ,बंटी पाठक ,गोल्डन ओझा, रजत उपाध्याय ,लालू पाठक ,मनोज तिवारी ,देव कुमार पाठक सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के नौजवान मौजूद रहे.
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी की संज्ञा दिए जाने को विस्तार देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ. मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान. पीएम फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान.
दिव्या पाण्डेय ने बताया कि आज के समय मे जागरूकता और सतर्कता की सबसे ज्यादा आवश्यकता है. सोशल मीडिया के समय में बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है कि अपनी प्राइवेसी के लिए सतर्क रहे. जहां फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और व्हाट्शएप के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आ रहा है. ऐसे में महिलाओं को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.
