डा. रामनरेश का शोध पेपर उत्कृष्ट जर्नल में प्रकाशित, इंजीनियरिंग संकाय में शिक्षकों ने किया सम्मानित

ॉ. यादव का रिसर्च पेपर अत्यंत ही उत्कृष्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसका इंपैक्ट फैक्टर 20.2 है. टेलर एंड फ्रैंसिस कैटालसिस रिव्यू जैसे बड़े लोकप्रिय जर्नल में पेपर प्रकाशित होना बहुत बड़ी उपलब्धि है. साथ ही यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है. टेक्नीकल सेल के प्रभारी और केमिस्ट्री विभाग के डॉ अमरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग द्वारा प्रोजेक्ट प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया.

निर्वाचन व्यय लेखा दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित

बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों के क्रम में, जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा अन्तिम रूप से …

चूल्हे की चिंगारी से खाना बनाते समय लगी आग, लगभग एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख

टोलापुर के बिंद बस्ती में खाना बनाते समय किसी के घर से तेज हवा के कारण उठी चिंगारी से बस्ती में आग लग गई. आग ने छह परिवार की लगभग एक दर्जन झोपड़ी व भूसे का खोप जलकर राख हो गया. घटना में जितेंद्र बिंद, वीरेंद्र बिंद, गीता देवी, कृष्णानंद बिंद, मनोज आदि के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गये हैं.

कुलपति ने किया आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही परीक्षाओं के औचक निरीक्षण में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने गुरुवार को आईबीएम परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. डॉ रसिकेश …

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों में ऊर्जा की कमी नहीं : कुलपति

–सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अनुदान पाने वाले छह शिक्षक और छह विद्यार्थी हुए सम्मानित जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु शासन से अनुदान स्वीकृत हुआ. कुलपति सभागार …

विश्व टीबी दिवस पर जिला अस्पताल में ड्रग रजिस्टेंट टीबी सेंटर का हुआ उद्घाटन, निकाली जागरूकता रैली

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 148 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया और 10 टीबी के मरीजों में हाइजीन कीट और पोषण पोटली का वितरण मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा किया गया.

विश्व क्षय दिवस मनाया, 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व क्षय रोग दिवस जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवम् जनजागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

यूपी बोर्ड: राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में 25 छात्रों ने और शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज में 17 छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

दुबहर, बलिया. उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा क्षेत्र में मात्र 2 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज एवं दूसरा शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र …

रंजिश में लगायी आग, 250 बोझ सरसों व मड़ई के साथ अन्य सामान नष्ट

पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया. तहरीर के अनुसार बबुआपुर (कठही) निवासी गिरीश चन्द्र उपाध्याय के खेत मे बने डेरे पर रखा 250 बोझ सरसो मढ़ाई के लिए रखा था.

news update ballia live headlines

बलिया: युवक के शव मिलने से हड़कंप, दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, छात्रा की अचानक मौत

यूपी बोर्ड की आगामी इण्टरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रही रात दिन अध्ययन में लगी रेवती विकासखंड के झरकटहां निवासिनी छात्रा ज्योति पुत्री अजय सिंह बीते मंगलवार की देर रात तक पढ़ाई करने के क्रम में हमेशा के लिए सो गयी.

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो परिवारों की दो झोपड़ियां,एक टीन शेड में रखा सारा सामान खाक

छपरा सारिब ग्राम सभा निवासी गौरी शंकर यादव‌ के घर की महिलाएं मंगलवार की सुबह चूल्हे पर खाना बनाने के बाद काम करने खेतों की तरफ निकल गयी. इसी बीच करीब नौ बजे चूल्हें से निकली चिंगारी की वजह से गौरी शंकर की झोपड़ी व टीन‌ शेड के भीतर आग लग गयी. गौरी शंकर के घर से धुंए एवं आग की लपटों‌ को देख अगल-बगल‌ लोग उधर दौड़ पड़े. लोग जब तक आग पर‌ काबू करने का प्रयास करते तब तक आग ने बगल के दिनेश यादव की झोपड़ी को अपनी जद में लेकर झोपड़ी सहित उसमें रखे सारे सामान को राख कर दिया. लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया.

विधान परिषद चुनाव: रविशंकर व अरविंद आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को बलिया जनपद से चौथी बार विधान परिषद पहुंचने वाले भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने जिलाधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में एकजुटता एवं सौहार्द का संदेश, साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को

अखिल भारतीय साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को रामप्रसाद साहु मैरिज हाल पर आयोजन की गई है. समाज द्वारा एक बैठक कर इसका निर्णय लिया गया. इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं.

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में सम्मानित किए गए वरिष्ठ प्रचारक हरि प्रसाद जी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जुगल किशोर जी ने किसान संघ के ध्येय को बताया एवं जैविक खेती न होने के कारण तमाम परेशानियां आ रही, हमारे अनाज दुनिया के बाजार में स्वीकार नहीं किए जा रहे, इसलिए हमें जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ईकेवाईसी कराना आवश्यक

बलिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त लाभार्थी / पात्र कृषकों को इकेवाईसी 31 मार्च 2022 तक कराया जाना है. पी.एम. किसान पोर्टल पर इकेवाईसी कराने की दो प्रक्रिया है. पहला यदि …

सिकंदरपुर: सड़क हादसे में एक महिला की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

सिकंदरपुर कस्बा के डाकघर निवासी गीता देवी (50 वर्ष) पत्नी सुरेश चंद इलाज के लिए जीप से मऊ जा रही थीं. उसी जीप में डोमनपुरा निवासी अजमल खान (65 वर्ष) भी सवार थे. जीप अभी नवरतनपुर चट्टी पर पहुंची थी कि बेल्थरा रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप में टक्कर मार दिया. जिसमें गीता देवी व अजमल खां घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुन मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उधर लोगों को आते देख टैंकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. जबकि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी.

ईंट भट्ठा के गड्ढे में होली के दिन डूबे मजदूर का तीसरे दिन मिला शव

ईंट भट्ठे के तालाबनुमां गढ्ढे में डूबा मजदूर मजदूर राम उरांव झारखण्ड प्रान्त के लोहरदगा जनपद थाना सेन्हा क्षेत्र के साके गांव का निवासी था. डूबे मजदूर के दमाद सूरज उरांव ने बताया कि वह शराब के नशे में थे. स्नान करने के लिए तलाबनूमा गड्ढे में उतरा. लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका. वहां स्थित मजदूरों ने हर तरह से डूबे हुए की तलाश पानी में भरसक किया. लेकिन गड्ढे की काफी गहराई के चलते कोई सफलता नहीं मिल पायी. दूसरे दिन रविवार को उक्त गड्ढे में नाव के सहारे जाल आदि डाल कर खोज बीन की जा रही थी लेकिन दिनभर खोजबीन किये जाने के बाद भी शव का पता नहीं चल पाया था.

जनप्रतिनिधियों से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में कुंवर विजय सिंह पप्पू ने मांगा समर्थन

कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि जिस प्रकार से आप ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को पुनः सत्ता में काबिज किया है उसी प्रकार से एमएलसी के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ताकि हमारे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो सके. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि 22 मार्च को उनके पर्चा दाखिला में जाने के लिए मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें.

चुनाव में हार- जीत लगी रहती है, मैं क्षेत्र की जनता का हर समय सहयोग करूंगा- छट्ठू राम

छट्ठू राम ने कहा कि आप लोगों ने चुनाव में हमारा बहुत सहयोग किया और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद स्वरूप मत दिया. चुनाव में हार- जीत तो लगी रहती है. चुनाव हारने के बाद भी मैं क्षेत्र की जनता का हर समय सहयोग करूंगा और कदम से कदम मिलाकर चलूंगा. किसी के मान- सम्मान को आंच आने नही दूंगा.

शहीद स्मारकों का विस्तार व सुंदरीकरण होगा, प्राकृतिक खेती को देंगे बढ़ावा- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद रविवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने बताया की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्राकृतिक खेती केंद्र की इकाई गठित की जाएगी,जो प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का सहयोग करेगा.