छेड़खानी से रोकने पर कोचिंग शिक्षक की पिटाई,दो गिरफ्तार

छेड़खानी से रोकने के कारण एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

क्षतिपूर्ति के लिये पीड़ित व्यक्ति की पहचान जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर से जानकारी देने अदालत के न्यायाधीश भी शुक्रवार को ददरी मेला में पहुंचे.

ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने विद्यार्थियों ने निकाली रैली

यातायात माह के तहत जनपद के ट्रैफिक प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला कॉलेज में स्काउट और विद्यार्थियों ट्रैफिक के नियम बताये.

बलिया और गोरखपुर के बीच सवारी ट्रेन चलाने की उठी मांग

बेल्थरा रोड के व्यापारी नेता बैजनाथ प्रसाद साहू ने बलिया और गोरखपुर के बीच नियमित सवारी ट्रेन चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है.

हरदिया गांव में चोरों ने 25 हजार नगदी और जेवरात उड़ाये

हरदिया गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ एक लाख रुपये के जेवरात सहित 25 हजार रुपये नगदी उड़ा लिये. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

‘गैंग्स ऑफ़ बिहार’ का संगीतमय मुहूर्त मुम्बई में

गैंग्स और क्राइम वर्ल्ड के माहौल को अब बड़े परदे पर पेश करने जा रहे हैं लेखक निर्देशक कुमार नीरज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ बिहार’ के जरिये.

बेसिक शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, 21 जनवरी को स्कूलों में तालाबंदी

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आह्वान पर अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ने गुरुवार को लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया.

आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनलमें प्रवेश

तीन दिवसीय प्रदेश जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 टीमों को पीछे छोड़ 8 मंडल की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

बेटियों का जीवन और उसकी सुरक्षा जरूरी : रिचा वर्मा

ददरी मेला के मीना बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक साक्षरता शिविर में बेटी बचाओ जागरूकता पर प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा बोल रही थी.

दुबहर में सड़क किनारे फैले गिट्टी-बालू से बढ़े हादसे

इलाके के करीब हर चट्टी चौराहे पर कई महीनों से सड़क किनारे रखे गिट्टी-बालू से दुर्घटनायें बढ़ गयी हैं. इससे राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है.

गर्भावस्था से एक हजार दिन तक का समय सबसे अहम

ग्राम पंचायत करम्मर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया.

श्रीरामपुरघाट के पास 56 किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस और स्वाट की टीम ने श्रीरामपुर घाट स्थित श्मशान घाट के पास 56 किलो अवैध गांजा और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

सड़क पर कूड़े फैलाकर जताया दुकानदारों ने आक्रोश

शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से शहर के इलाकों में कूड़े का ढेर लग जाता है. नगर पालिका क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड न होने से शहर का यह हाल है.

बर्खास्त लेखपाल के खिलाफ जारी होगा वसूली नोटिस

फर्जीवाड़े के आरोप में नौकरी से बर्खास्त लेखपाल से वेतन की रकम वसूली जायेगी. इसके लिए आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,23921 सफल

पुलिस और पीएसी सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने घोषित कर दिया.

ददरी मेले में लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

सरकारी योजनाएं आम लोगों के लिए बनायी जाती हैं. इनका लाभ सभी को लेना चाहिए. ये बातें ददरी मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने कही.

वार्ड ब्वाय के सहारे चल रहा है अखार का न्यू सीएचसी

ग्राम पंचायत अखार में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर दीयर नई बस्ती वार्ड बॉय के सहारे चल रहा है. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.

अमेठी हॉस्टल ने मेजबान आजमगढ़ मंडल को 40-25 से हराया

प्राथमिक विद्यालय नरहीं नं.1 पर तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया.

महिला को नदी में फेंकने के आरोपी के घर पुलिस का छापा

जयप्रभा सेतु से महिला को घाघरा नदी में फेंकने के आरोपी के घर पर बिहार की मांझी पुलिस ने छापा मारा. उसके परिवार द्वारा चलाये जा रहे स्कूल में ताला जड़ दिया.