चक गिरधर मिल्की मार्ग पर लगे पत्थर से भांगड़ नाला पुल की पैमाइश

विवादित जगह पर शांतिपूर्ण पैमाइश और चिन्हांकन के बाद अमन पसंद लोगों को राहत मिली. विधायक ने एक सप्ताह में दोनों छोरों पर आने वाली सीढ़ी-छज्जे हटाने को कहा.

रोशनदान से पतंजलि की दुकान में घुसकर चोरों ने उड़ाई नगदी

परमात्मा ने अपनी दुकान के अंदर जाकर जायजा लिया तो गल्ले से 20 हजार नगदी गायब था. सामान भी बिखरे पड़े थे. बैरिया विधायक ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

दूसरे कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहे कोटेदार, उपभोक्ता परेशान

पूर्ति निरीक्षक दुबहर से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि यदि कोई कोटेदार राशन देने से मना करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

गगनभेदी जयकारों के बीच खपड़िया बाबा की पुण्यतिथि मनायी श्रद्धालुओं ने

खपड़िया बाबा की 35 वीं पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस) बुधवार को संकीर्तननगर में मनाई गई. उनके परम शिष्य संत श्री हरिहरानंद नन्द जी ने उनकी समाधि पर महाआरती की.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

महिला ग्राम प्रधान ने छात्र-छात्राओं को किया स्वेटर वितरित

महिला प्रधान ने कहा कि “सब पढ़े सब बढ़ें” के उद्देश्य से वर्तमान सरकार मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के ड्रेस, जूते, स्वेटर आदि मुफ्त उपलब्ध करा रही है.

खपड़िया बाबा आश्रम लिंक रोड पर लाइट के लिए सांसद ने किया शिलान्यास

सांसद ने कहा कि नगर पंचायत बैरिया अपने क्षेत्र में विकास के साथ ही अब खपड़िया बाबा के आश्रम के लिंक रोड पर स्ट्रीट लाइट लगा रही है.

रेवती मंडल के शांति मार्च में एक हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

बैठक में मण्डल कार्यसमिति के गठन पर विचार किया गया.सीएए के प्रति जन जागरण अभियान, 13 जनवरी को शांति मार्च की चर्चा की गई.

बलिया में देशव्यापी हड़ताल से 100 करोड़ का लेन-देन हुआ प्रभावित

अलग-अलग संगठनों ने अपने पूर्व निर्धारित स्थानों से प्रदर्शन जुलूस निकाला. बलिया रेलवे स्टेशन से निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए.

बलिया के टीडी कॉलेज में नकल करते पकड़े गये दो परीक्षार्थी

पहली पाली में 2827 और दूसरी पाली में 1383 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. इस तरह कुल 22778 ने टीईटी में भाग लिया.

समाधान दिवस पर आये 188 आवेदन, 16 का मौके पर निपटारा

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों की संख्या को देखते हुए राजस्व और पुलिस विभाग को थाना दिवस पर भी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान करने चाहिए.

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागड़नाला पुल पर पैमाइश

उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को बीबी टोला के भागड़नाला पुल पर पैमाइश के लिए राजस्व टीम पहुंची. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, विधायक सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, लेखपाल, कानून आदि पहुंचे.

शराब लाने से किया इंकार तो घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक से दारू खरीद कर लाने के लिए एक शराबी ने कहा. इंकार करने पर युवक को शराबी ने चाकू घोंप दिया.

सभी खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को कराना होगा पंजीकरण

एफएसडीए की टीम संबंधित विभागों से जुड़े बाजारों और मंडियों का सर्वे कर दुकानों की सूची बनायेगी. दुकानदारों का पंजीकरण कैंप लगाकर किया जाएगा.

बलिया जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है UP TET की परीक्षा

डीएम ने परीक्षा केंद्रों के पास के साइबर कैफे भी बंद रखने के निर्देश दिये हैं. परीक्षा के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं.

बलिया के एसपी ने 8 सब-इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर

जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने अपने मातहत सब-इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है. आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है.

COURT_1

बलिया की बेटी ‘निर्भया’ के दोषियों को आखिरकार मिली मौत की सजा

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2012 की रात में निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी. उसने 13 दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गयी.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मृत्यु की होगी मजिस्टीरियल जांच

जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी अशोक लाल की 28 दिसंबर, 2019 को हुई मृत्यु के कारणों की मजिस्टीरियल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है.

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक 09 जनवरी को

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी. अध्यक्षता बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे.