LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संकट की परिस्थितियों में LIC राष्ट्र के लिए एक रक्षक के रूप में नहीं आ पाएगी. सरकार को दिए लाभांश की भारी मात्रा में भी कमी आएगी.

गोल्डन कार्ड के लिए वायना सीएचसी में लगे कैंप का डीएम में किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से भी गोल्डन कार्ड के बारे में जानकारी ली. साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत आम आदमी मिलने वाले लाभ के बारे में बताया.

स्वास्थ्य आरोग्य मेले में सीएचसी सीयर में 250 मरीजों का इलाज

पीएचसी और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर फरवरी-मार्च में हर रविवार स्वास्थ्य आरोग्य मेले लगेंगे. ककरासो व किड़िहरापुर में मरीज की संख्या अपर्याप्त रही.

निर्धन परिवार की बेटियों की शादी-पढ़ाई में देंगे आर्थिक सहयोग

यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर समाज के अन्य स्वजातीय बन्धुओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाए.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

अल्टीमेटम पर न छोड़ा तो प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण

हमराहियों के साथ पुनः पहुंचे दुबहड़ थानाध्यक्ष एवं तहसीलदारने सार्वजनिक सड़क के अवरोध को भी हटवाया. रास्ता रोकने व्यक्ति को संगत धाराओं में चालान कर दिया.

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए संचालन समिति का गठन

संत श्रीधर चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचालन समिति गठित की गयी. इस समिति के तहत आगामी 24 फरवरी से 1 मार्च कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जायेगा.

शिविर का मकसद योग से जोड़ना है लोगों को : बाबू नन्दन मिश्र

मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस शिविर का मकसद योग से लोगों को जोड़ना है. तीन महीने योग का प्रशिक्षण लेने के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे.

ब्लॉक स्तरीय गणित विज्ञान विषयक प्रतियोगिता 7 फरवरी को

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित छात्र-छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सभी छात्र-छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षक को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे.

भारतीय पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में संगठन मजबूत करने पर बल

कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रयाग राज की सरजमीं पर सम्मेलन और पत्रकार साथियों संग अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा.

नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर तलाश जारी

पीड़ित की मां ने पुलिस को उक्त बातें बताईं. बच्चे के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी.प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा.

अगलगी में गैस सिलेंडर विस्फोट, गृहस्थी तबाह, दो महिलाएं घायल

देखते ही देखते आग ने 9 परिवारों की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया. सत्येंद्र राजभर के घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था. अग्निकांड से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

जनता कहती रोटी,कपड़ा और मकान सरकार बोलती पाकिस्तान

राय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म आस्था का विषय है, न कि राजनीति का.युवाओं को रोजगार और किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है.

आग की लपटों में फटा गैस सिलेंडर, नौ परिवारों की झोंपड़ियां राख

रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव मठिया में घटी इस घटना से पास की नौ परिवारों की झोंपड़ियां जलकर राख हो गयीं. आग लगने के बाद घर में रखा एलपीजी सिलिडर फट गया.

पशु चोरी-तस्करी मामले में पांच के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक बताया कि क्षेत्र भ्रमण और थाना कार्यालय के अभिलेखों के अनुसार यह एक संगठित गिरोह है, जो क्षेत्र में पशु चोरी और तस्करी-चोरी में संलिप्त रहता है.

रसड़ा में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के जर्जर तारों की मरम्मत तत्काल हो-डीएम

जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति/ स्वरोजगार बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

एक करोड़ गबन करने के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विपिन कुमार जैन ने 29 जनवरी को गांव सभा द्वारा कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया था.

अहंकार त्यागने के बाद होगा प्रेम का अभ्युदय : सन्दीपाचार्य

कामदेव ने जब भगवान शिव की समाधि तोड़ दी तो भगवान शिव ने क्रोधित होकर कामदेव को जला कर भस्म कर दिया. इस घटना का तीव्र आघात कामदेव की पत्नी रति को लगा.

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन लोहिया मार्केट का निरीक्षण

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि विजय सिनेमा रोड की ओर से आने वाला अगर रास्ता थोड़ा सा और चौड़ा हो सके तो यहां आना और सुविधाजनक हो जाएगा.

मॉक एक्सरसाइज कर दिखाए, भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं

आपात स्थिति में अगर जागरूक हो, बचाव की कुछ जरूरी जानकारी हो तो काफी हद तक जानमाल की रक्षा कर सकते हैं. आपात स्थिति में बचाव के विभिन्न तरीके समझाए.