1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 22  December 2023

ट्रेन के चपेट में आकर वृद्ध की मौत [पूरी खबर पढ़ें]

रात को जरूरतमंदों को DM ने ओढ़ाया कंबल

bansdih kotwali

लेखपाल की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नीय तहसील परिसर में शुक्रवार को धान की बिक्री के लिये खतौनी सत्यापन के लिये पंहुचे किसान युवक की सत्यापन को लेकर तकनीकी समस्याओं को लेकर बहस हो गयी जिसके बाद आक्रोशित युवक ने लेखपाल से हाथापाई कर उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया.

ट्रेन के चपेट में आकर वृद्ध की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि थाना क्षेत्र रेवती के गायघाट गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को बलिया से छपरा की तरफ जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से गायघाट निवासी दुर्गादत्त पाण्डेय (60) की मौत हो गयी.

bairia kotwali

माँ की डांट से घर से भागी किशोरियों को वाराणसी केंट से किया गया बरामद

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को रहस्यमय ढंग से गायब दो किशोरियों को गुरुवार की शाम राजकीय रेलवे पुलिस वाराणसी कैंट स्टेशन से कस्टडी में ले लिया

एसपी से मिल न्याय की लगाई गुहार

पीड़िता ने बताया बताया कि उनके गाँव के ही सगे पट्टीदार राजेन्द्र सिंह और उनके सहयोगियों ने 27.11.2023 को रात्रि लगभग 8 बजे उनके घर में घुसकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया.

बलिया में हत्या के चार आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास

हत्या के एक मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट स्थित अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे चार आरोपियों को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा.

Illegal encroachment removed by municipality

बलिया के महुआ मोड़ पर से हटाया अवैध कब्ज़ा

नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम आत्रेय मिश्र के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है.

रेलवे ट्रैक सांकेतिक चित्र

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव 

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत दरामपुर रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 21  December 2023

1857 क्रांति के महानायक के धरती के लाल गणेश बने लोकपाल [पूरी खबर पढ़ें]

भेड़ पालन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024

bairia kotwali

फाँसी के फंदे से मौत को लगाया गले, मचा हड़कंप

बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक व्यक्ति के घर नौकर का काम करने वाला 44 वर्षीय युवक गुरुवार की सुबह टिन शेड में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. घटना क्यों और कैसे हुई ? यह अज्ञात है.

Rasda_Thana_kotwali

खाद्यान्न में कालाबाजारी पर महिला कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

राशन के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर महिला कोटेदार के खिलाफ रसड़ा ब्लाक के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) मनोज कुमार पांडेय ने गड़वार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Youth riding a bicycle dies due to collision with Bolero

बोलेरो के जोरदार टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर बलिया-रसड़ा मार्ग को आधा घंटा तक जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम हटवाया तधा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई.

नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

इसबीच किसी ने इसकी सूचना चितबड़ागांव थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया.

Kotwali-Ballia

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपाली गांव के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अधेड़ कट गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही गत देर मौत हो गयी.

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 20  December 2023

आरती, हवन, पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ कीर्तन का समापन [पूरी खबर पढ़ें]

बलिया में रोजगार मेला कल

Police arrested accused of POCSO Act

पाक्सो एक्ट के आरोपी पुलिस ने दबोचा

गड़वार थाने की पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अपहरण के आरोपी को जंगली बाबा मंदिर के पास से बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया.

bairia kotwali

एक गांव से दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता है. खोजबीन के बाद परिजनों ने बैरिया थाना में धारा 363 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया है

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 19  December 2023

सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में गीत, गायन और पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन [पूरी खबर पढ़ें]

राजकीय लिपिकों के विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर संगठन का प्रदर्शन

DM immediately took cognizance of the case of a person injured in a road accident

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के मामले का DM ने तत्काल लिया संज्ञान

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आधे घंटे से एंबुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा है.

They were planning the theft while sitting, police caught them - 11 stolen mobile phones and pistol recovered

बैठकर बना रहे थे चोरी योजना, पुलिस ने पकड़ा- चोरी के 11 मोबाइल व तमंचा बरामद

फेफना थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में चार आरोपियों को सागरपाली रेलवे स्टेशन से मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया.