बलिया से वाराणसी और गोरखपुर जाने के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू

वाराणसी और गोरखपुर जाने के लिए रविवार से वातानुकूलित बस का संचालन शुरू हुआ. सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. बलिया से वाराणसी को जाने वाली बस रसड़ा, मऊ, आजमगढ़ के रास्ते जायेगी. जिसका किराया 292 रुपये है.

गड़वार के युवा कवि अदनान कफील दरवेश को ‘भारत भूषण अग्रवाल’ पुरस्कार

अदनान की यह कविता माँ की दिनचर्या के आत्मीय, सहज चित्र के जरिेए “माँ और उसके जैसी तमाम औरतों” के जीवन-वास्तव को रेखांकित करती है. अपने रोजमर्रा के वास्तविक जीवन अनुभव के आधार पर गढ़े गये इस शब्द-चित्र में अदनान आस्था और उसके तंत्र यानि संगठित धर्म के बीच के संबंध की विडंबना को रेखांकित करते हैं.

राजदेव सिंह हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

चार साल से चल रहा था फरार, पुलिस अधीक्षक ने रखे थे 15 हजार इनाम, दिन दहाड़े हुई थी  राजदेव सिंह की हत्या

गंगा को फॉर्म में देख घाघरा भी अगराई, घुमरी परउवा शुरू

गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और वृद्धि दर्ज की गई. यह वृद्धि आगामी दिनों में भी जारी रहने के संकेत मिले हैं. लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों की बारिश के असर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का प्रभाव आ रहा है. तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि से चिंतित हैं. ग्राम पंचायत गंगापुर का तेलिया टोक, रामगढ़, अवशेष चौबेछपरा, केहरपुर आदि तटवर्ती गांव के ग्रामीण भयभीत हैं.

बैरिया के गोन्हियाछपरा में खम्भे पर लटकता मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के गोन्हियाछपरा गांव में मंगलवार को सुबह-सुबह रेलवे क्रासिंग के पास खम्भे से लटकता शव देखा गया