बिना मास्क के बांसडीह तहसील में प्रवेश वर्जित – एसडीएम

एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने आम लोगों से अपील किया है कि तहसील में किसी काम के लिए आएं मास्क अवश्य पहने रहे.

मानिकपुर में तीन कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन एलर्ट मोड में

मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में तीन कोरोना मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ. साहबुद्दीन ने बताया कि मानिकपुर एवं किशुनीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है.

सड़क दुर्घटना घायल महिला ने मऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा

सड़क दुर्घटना घायल महिला ने मऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बलिया जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस, दो की मौत

बृहस्पतिवार को जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से यहां मरीजों की संख्या 147 हो गई है. वहीं, 99 लोग स्वस्थ हो चुके है. कोरोना के बढ़ते मरीजों और दो संक्रमितों की मौत के बाद प्रशासन ने बलिया शहर व उसके आसपास के शहरी कस्बों में 10 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया.

news update ballia live headlines

दोकटी के बाद नरही में भी आकाशीय बिजली का कहर बरपा, दो की मौत, तीन झुलसे

नरही थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव में बृहस्पतिवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलस गए, जिसमें दो की मौत हो गई.

दोकटी इलाके में आकाशीय बिजली की जद में आकर दो किसानों ने दम तोड़ा

दोकटी थाना क्षेत्र में दो लोगों ने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवा दी. फतेहपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक और किसान लालबाबू सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह को सोनबरसा मौजा स्थित अपने खेत मे कार्य करते समय हादसे के शिकार हो गए.

पांच हजार वाहनों से वसूला गया 50 लाख जुर्माना, 100 दुकानों पर भी एक्शन

24 घण्टे पुलिस की ड्यूटी आज से नहीं, बल्कि अरसे से चल रहा है. वहीं कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) को लेकर भी सतर्कतापूर्वक लगातार पुलिस की ड्यूटी चलती रही है. ऐसे में तमाम जिम्मेदारियों के बावजूद पुलिसिया कार्रवाई के साथ अन्य कार्य हो तो निश्चित ही काबिलेतारीफ होगा.

खुन्नस में भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, देवर पुलिस के हत्थे चढ़ा

बांसडीह थाना क्षेत्र के खेवसर गांव में गुरुवार को गंभीर रूप से जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.

बेकाबू स्कार्पियो ने ली सास-ससुर की जान, पतोहू की हालत गंभीर

बेकाबू स्कार्पियो ने जहां सास-ससुर की जान ले ली, वहीं पतोहू फिलहाल जिला अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है. सिकन्दरपुर-मनियर मार्ग पर स्थित पश्चिम पठखौली के पास बुधवार की रात यह हादसा हुआ.

ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा बाहरी सिपहा मौजा स्थित एक ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. इलाज के दौरान युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत, दर्जन भर झुलसे

खेत में रोपनी करते वक्त आसमान से गिरी बिजली के चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक झुलस गए, जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गई.

पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाने पर रसड़ा में कांग्रेसियों ने जम कर हमला बोला

रसड़ा तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पेट्रोल और डीजल के दामों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला. कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव को सौपा.

डॉक्टर्स डे पर रसड़ा में कोरोना योद्धाओं का भाजपाइयों ने अभिनंदन किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रसड़ा के प्रांगण में डॉक्टर्स डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया.

breaking news road accident

गंभीर रूप से घायल पिता ने डॉक्टरों से बेटे का हाल जाना और प्राण पखेरू उड़ गए

कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदासपुर गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए.

बलिया जिले में बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए

बलिया जिले में बुधवार को 04 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जितौरा पुल के पास धान की रोपाई कर रही एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

10 सूत्री मांगों को लेकर सपाइयों ने बैरिया में निकाला शांति मार्च

मंगलवार को बैरिया की सड़कों पर मूसलाधार बारिश के बीच अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व पूर्व विधायक द्वय ने शांति मार्च किया. बैरिया सपा कार्यालय से निकलकर वे बैरिया तिराहे तक पहुंचे.

आज बलिया जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि

लक्ष्मी मार्केट के 09 मरीजों के अलावा विकास खण्ड नगरा और बैरिया में एक-एक, मनियर के मनिकापुर में 3 और बलिया शहर के ही 2 नए मामले शामिल हैं. सभी मरीजों को एल वन 1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती करवाया गया है.

आज बलिया में मिले सात नए कोरोना पॉजिटिव,112 हुई संक्रमितों की संख्या

बलिया जनपद में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सोमवार को सामने आए हैं. अब जिलें में कुल मरीजों की संख्या 112 हो गई है.

डूही मूसी में मोतीझील पर बने हुए पुल के एप्रोच मार्ग को बनवाने की मांग

आवाज ए हिन्द के साथियों ने डूही मूसी में मोतीझील पर बने हुए पुल के टुटे हुए एप्रोच मार्ग के मरम्मत आज चेतावनी पत्रक सौंपा.