Category: बेल्थरा रोड
भाजपा नेता बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता के नाम से इंडियन आयल पेट्रोल पंम्प संचालित किया जाता है. जिस पर सोमवार की देर शाम कुछ एक दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. जिसमें एक कर्मचारी कविंद्र यादव को हमला कर नगद बस हजार रूपये छीन लिए और कर्मचारी को मारकर घायल कर दिया. वहां मौजूद लोगों सिर्फ तमाशा देखते रहे.
कोच के संचालक मोहम्मद सरफराज अहमद से औपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए जिम बहुत जरूरी है जो युवा अपने शरीर का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि इस भागदौड़ जिंदगी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के माध्यम से पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के लिए विश्व योग दिवस मनाया जाता है.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन व सिकरिया ग्राम के बीच गुरुवार की देर शाम 7 बजे दो बाईक की टक्कर में एक गम्भीर रुप से चोटिल हो गया. आनन फानन में स्थानीय व राहगीरों की मदद से घायल को सीयर समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिये दाखिल किया गया, जहां पर चिकित्सा डाक्टर ने घायल की प्राथमिक उपचार के बाल जिला सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
जख्मी अमित यादव ने बताया कि विद्या रिसर्च एकाडमी कोचिंग सेंटर के नाम से सोनाडीह में वर्षों से उनका कोचिंग चलाता है. नवंबर 2021 में इसी छात्र को छेड़खानी के आरोप में कोचिंग से निकाल दिया गया था. जिसके बाद से ही वह कोचिंग में आने के लिए दबाव देता रहा है. मामले की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.
