Category: बांसडीह
युवा कांगेस के प्रदेश महा सचिव अभिजीत सत्यम ने कहा कि सरकारी बस डिपो का निर्माण अगर बांसडीह में होता है तो क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ पूरे तहसील क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. क्योकि लोगों को सरकारी बस की सुविधा लेने के लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं बूढ़े बुजर्गो को और ही परेशानी होती है.
एसडीएम दीपशिखा सिंह ने पत्रकारों से कहा कि बांसडीह तहसील अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत में सोमवार को शुरूआत किया. मंगलवार को मनियर ,सहतवार ,रेवती की बारी होगी. शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी. ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके. क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि सर्किल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष तत्परता से इस अभियान में लगे हुए हैं.
ऑपरेशन पाताल के तहत थाना बांसडीह के उ.नि. संतोष कुमार, उ.नि.रामाश्रय यादव मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कच्ची शराब की खेप जा रही है. जिसमें अभियुक्त राजेश यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव निवासी जयनगर पर्वतपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया को समय करीब 11.20 बजे भोजपुरवा मार्ग पुलिया बहद ग्राम सारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया.
विकास खंड कार्यालय पर सोमवार के दिन पिछले दिनों विकास खण्ड बांसडीह के ग्राम सभा शाहपुर निवासी रोजगार सेवक जितेंद्र चौहान के साथ कार्यालय में मारपीट तथा मस्टरोल फ़ाड़ने का मामला प्रकाश में आया था.
इस मामले में अभी तक दोषियों के खिलाफ करवाई नहीं किए जाने से नाराज दर्जनों की संख्या में रोजगार सेवकों ने खंड विकास कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर कार्य बहिष्कार करते हुए गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए. और जमकर नारेबाजी करने लगे.
बीजेपी मण्डलध्यक्ष व नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी. प्रतुल ओझा ने बताया कि हमने स्ट्रिल लाइट की खरीद ,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नाम पर फर्जी भुगतान तथा नगर पंचायत में बने सार्वजनिक शौचालय की धांधली ,और नगर पंचायत में बनी सड़क को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था. उसी के मद्देनजर जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन में बांसडीह उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह सहित चार सदस्यी टीम गठित की गई
भाजपाा जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह थी कि वह पार्टी एक जाति विशेष की पार्टी है और हम सभी के साथ रहने में विश्वास रखते हैं. भाजपा चुंकि सर्व समाज को लेकर चलती है और सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करती है इसलिए मैने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है.
